Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

आधे मध्य प्रदेश में मौसम शुष्क

10 अगस्त 2023, इंदौर: आधे मध्य प्रदेश में मौसम शुष्क – मध्यप्रदेश में  कोई मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं होने से  आधे मध्यप्रदेश में मौसम शुष्क रहा। मौसम केंद्र , भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान भोपाल, इंदौर, उज्जैन,रीवा,जबलपुर और सागर संभागों के ज़िलों में कहीं -कहीं वर्षा दर्ज़ की गई तथा शेष संभागों के ज़िलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। बता दें कि 1 जून से 9 अगस्त तक दीर्घावधि औसत से मध्यप्रदेश में 4  % अधिक वर्षा हो चुकी है। पूर्वी मध्यप्रदेश में औसत से 7 % अधिक और पश्चिमी मध्यप्रदेश में 1 % अधिक वर्षा हो चुकी है।

मौसम केंद्र ने आगामी 24  घंटों के लिए मौसम का जो पूर्वानुमान व्यक्त किया है उसके अनुसार रीवा, नर्मदापुरम और इंदौर संभागों के ज़िलों में तथा अनूपपुर, शहडोल,जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा , सिवनी, मंडला , बालाघाट ,पन्ना , दमोह,सागर, भोपाल, राजगढ़,रतलाम, उज्जैन और देवास ज़िलों में कहीं -कहीं वर्षा होने की संभावना है।  वहीं नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा , बुरहानपुर, अलीराजपुर, बड़वानी, सीधी और सिंगरौली ज़िलों में कहीं-कहीं गरज/चमक के साथ वज्रपात की संभावना  व्यक्त की गई है। शेष ज़िलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा।आज  9  अगस्त  के नक़्शे में गहरा नीला रंग 60 % से इससे अधिक वर्षा, हल्का नीला रंग 20 % से अधिक लेकिन  60 % से कम वर्षा ,हरा रंग  -19 से +19  % तक सामान्य वर्षा, लाल रंग  -20 से -59 % वर्षा, पीला रंग – 60 से -99 % वर्षा और ग्रे रंग -100 % अर्थात अवर्षा का संकेत है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile