Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छत्तीसगढ़ में गौठान गतिविधियों से महिलाओं के सपने हो रहे साकार

वर्मी खाद और एलईडी बल्ब बना जागृति महिला समूह की महिलाओं ने बनाई उन्नति की राह

03 जनवरी 2023,  कोरिया । छत्तीसगढ़ में गौठान गतिविधियों से महिलाओं के सपने हो रहे साकार – ग्राम पंचायतों में बनाए गए गौठानों से जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए वर्मी कंपोस्ट का निर्माण कार्य सजग महिला समूहों के लिए एक नई आर्थिक उन्नति की राह बना रहा है। इन ग्राम गौठानों से जुड़कर महिलाओं के आजीविका में निरंतर सुधार हो रहा है। ऐसा ही एक उदाहरण पेश कर रही हैं छिंदिया ग्राम पंचायत से जुड़ी जागृति महिला स्व सहायता समूह की महिलाएं जो निरंतर वर्मी कंपोस्ट बनाने के साथ ही एलइडी बल्ब बनाकर स्वरोजगार के नए आयाम गढ़ रही हैं।

वर्मी कम्पोस्ट विक्रय से घर तथा गाड़ी का सपना हुआ पूरा, मुख्यमंत्री ने भी की सराहना–
स्व सहायता समूह की नीलम बताती हैं कि शासन की मदद से आज उनका सपना पूरा हुआ है। समूह द्वारा 2019 से वर्मी तथा सुपर कम्पोस्ट खाद का निर्माण और विक्रय गौठान में किया जा रहा है। समूह द्वारा अब तक कुल 17 लाख रुपए का वर्मी कम्पोस्ट खाद बेचकर 6 से 7 लाख रुपए का लाभ प्राप्त किया है, वहीं 2.5 लाख का केंचुआ खाद भी समूह द्वारा विक्रय किया गया।

समूह ने बनाए एक हजार से अधिक एलईडी बल्ब, 70 हजार से अधिक का हुआ विक्रय
ग्राम पंचायत छिंदिया का जागृति महिला समूह अब आस पास के अन्य ग्रामीण महिलाओं के लिए एक प्रेरणा के रूप में स्थापित हो रहा है। समूह की अध्यक्ष नीलम कुशवाहा ने बताया कि समूह द्वारा अब तक एक हजार से अधिक एलईडी बल्ब का निर्माण कर लिया गया है तथा 500 से अधिक के विक्रय से उन्हें लगभग 70 हजार रुपए प्राप्त हुए हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: छत्तीसगढ़ में धान के बदले रागी की खेती के लिए किया जा रहा है प्रोत्साहित

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें