राज्य कृषि समाचार (State News)

छत्तीसगढ़ में मसाला पौधों के उत्पादन, प्रसंस्करण व मूल्य संवर्धन पर कार्यशाला आयोजित

05 मार्च 2024, रायपुर: छत्तीसगढ़ में मसाला पौधों के उत्पादन, प्रसंस्करण व मूल्य संवर्धन पर कार्यशाला आयोजित – छत्तीसगढ़ कृषि विज्ञान केन्द्र चातरखार में मसाला एवं सगंध पौधों के उत्पादन, प्रसंस्करण व मूल्य संवर्धन पर दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. आर. एल. शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण में किसानों को लेमनग्रास, पमारोजा, स्ट्रोनीला से साबुन बनाने की विधि बारे में जानकारी दी गई। मसाला एवं सगंध पौधों का उत्पादन, प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन हेतु किसानों को प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान परियोजना प्रभारी डॉ. एस. एस. टुटेजा, प्रमुख वैज्ञानिक औषधीय डॉ. पी. के. जोशी, डॉ एम. पी. त्रिपाठी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं कृषि विज्ञान केन्द्र मुंगेली के अधिकारी-कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement