राज्य कृषि समाचार (State News)

नीमच: ₹1 लाख अनुदान से 2 हेक्टेयर में लगाया संतरे का बगीचा, अब हो रही ₹10 लाख तक की शानदार कमाई  

20 सितंबर 2026, नीमच: नीमच: ₹1 लाख अनुदान से 2 हेक्टेयर में लगाया संतरे का बगीचा, अब हो रही ₹10 लाख तक की शानदार कमाई – मध्यप्रदेश के नीमच जिले के ग्राम जीरन, विकासखंड नीमच निवासी किसान गोविंद पाटीदार ने बताया कि वे लंबे समय से पारंपरिक खेती के माध्यम से अपने परिवार का भरण-पोषण करते आ रहे थे। पारंपरिक खेती से उनकी वार्षिक आय लगभग 1 से 1.5 लाख रुपये ही हो पाती थी। इसी दौरान उन्हें उद्यानिकी विभाग के माध्यम से मिशन फॉर इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट ऑफ हॉर्टिकल्चर योजना के तहत नवीन बगीचा स्थापना की जानकारी मिली।

किसान पाटीदार ने बताया कि योजना का लाभ लेकर उन्होंने अपनी 2 हेक्टेयर भूमि में संतरे का बगीचा स्थापित किया। इसके लिए उन्हें योजना के अंतर्गत लगभग 1 लाख रुपये का अनुदान प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया कि अनुदान से उन्हें बगीचा स्थापित करने में आर्थिक सहयोग मिला और पारंपरिक खेती के साथ उद्यानिकी फसल अपनाने का अवसर मिला।

10 लाख रुपए तक पहुंची सालाना आय

किसान पाटीदार के अनुसार, संतरे की खेती शुरू करने के बाद उनकी कृषि आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। जहां पहले उनकी वार्षिक आय लगभग 1 से 1.5 लाख रुपये थी, वहीं अब वे संतरे की खेती से लगभग 8 से 10 लाख रुपये वार्षिक आय अर्जित कर रहे हैं। आय में हुई इस वृद्धि से परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है तथा बच्चों की पढ़ाई और घरेलू आवश्यकताओं को पूरा करने में उन्हें पहले की अपेक्षा अधिक सुविधा हो रही है।

 उन्होंने बताया कि एमआई डी एयोजना ने उन्हें पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर उद्यानिकी आधारित खेती अपनाने और अपनी आय बढ़ाने का अवसर दिया। अब वे अपने कृषि कार्य को और विस्तार देने तथा खेती को अधिक लाभकारी बनाने की दिशा में प्रयास कर रहे हैं। श्री गोविंद पाटीदार ने किसानों के हित में संचालित योजनाओं के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उद्यानिकी जैसी लाभकारी कृषि गतिविधियों को बढ़ावा देने वाली योजनाएं किसानों के लिए आय बढ़ाने का बेहतर अवसर प्रदान कर रही हैं।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture