Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्य प्रदेश में अब सभी राशन दुकानों पर मिलेगा फोर्टिफाइड चावल

1 जनवरी 2023, भोपाल । मध्य प्रदेश में अब सभी राशन दुकानों पर मिलेगा फोर्टिफाइड चावल –  खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह ने बताया कि कुपोषण की रोकथाम के लिए प्रदेश में सभी राशन दुकानों पर पोषणयुक्त फोर्टिफाइड चावल वितरित किया जाएगा। अभी तक फोर्टिफाइड चावल कुछ चिन्हित जिलों में ही वितरित किया जा रहा था। खाद्य मंत्री ने कहा कि कुछ लोगों द्वारा फोर्टिफाइड चावल के संबंध में मिलावटी होने का भ्रामक प्रचार किया जा रहा है। वास्तविकता यह है कि फोर्टिफाइड चावल आयरनयुक्त है। इसके उपयोग से सिकलसेल एनीमिया, घेंघा जैसे घातक जानलेवा रोगों की रोकथाम की जा सकती है। प्रमुख सचिव खाद्य श्री उमाकांत उमराव ने कहा कि फोर्टिफाइड चावल पूरी तरह से सुरक्षित है। इसमें पोषक तत्वों के अलावा कुछ भी अलग से नहीं है। केन्द्र  के निर्देशानुसार गरीबी रेखा के नीचे आने वाले सभी पात्र परिवारों को फोर्टिफाइड चावल का वितरण किया जा रहा है।

यह चावल पोषक तत्वों से युक्त एफएसएसएआई द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप है।

कैसे बनता है फोर्टिफाइड चावल

प्रमुख सचिव ने बताया कि चावल बनाते सामान्य चावल को पीस कर उसमें आयरन मिला कर फोर्टिफाइड चावल बनाया जाता है। एक क्विंटल चावल में एक किलो फोर्टिफाइड चावल मिलाया जाता है। इसलिए इसमें किसी अन्य प्रकार का चावल मिलाने जैसी कोई गुंजाईश ही नहीं रहती। उन्होंने बताया कि फोर्टिफाइड चावल से नुकसान नहीं बल्कि अनेक फायदे हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर:  देश में जीआई टैग की संख्या 432 तक पहुंची

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें