Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

खरपतवार अनुसन्धान निदेशालय में  संस्थान प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न

05 नवम्बर 2022, जबलपुर: खरपतवार अनुसन्धान निदेशालय में  संस्थान प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न – खरपतवार अनुसन्धान निदेशालय, जबलपुर में आज संस्थान प्रबंधन समिति की 30वीं बैठक आयोजित की गई। बैठक संस्थान प्रबंधन समिति के चेयरमैन एवं निदेशालय के निदेशक डॉ. जे.एस.मिश्र की अध्यक्षता में की गई । जिसमें निदेशालय के विभिन्न प्रशासनिक, प्रबंधन एवं बजट संबंधी एजेंडों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई एवं उन पर समिति द्वारा अनुमति एवं सुझाव दिए गए।

स्वागत उदबोधन एवं निदेशालय में चल रहे शोध, प्रसार, प्रशिक्षण सहित विगत वर्ष में अर्जित की गई उपलब्धियों की जानकारी निदेशक डॉ. मिश्र ने दी । निदेशालय के वरिष्ठ वैज्ञानिकों के साथ-साथ भारतीय कृषि अनुसन्धान परिषद के महानिदेशक द्वारा नामित वैज्ञानिकों डॉ. सूर्यनारायण भास्कर, सहायक महानिदेशक, नई दिल्ली, डॉ. जी. रविन्द्राचारी, हैदराबाद, डॉ. ए.के. विश्वास , भोपाल, डॉ. सुनील कुमार, झांसी , डॉ. अनिल दीक्षित , रायपुर, डॉ. डी.के. पहलवान, जबलपुर एवं केन्द्रीय कृषि मंत्री द्वारा नामित जबलपुर के दो प्रगतिशील किसान श्री कुलकित रामचंद्र, सारधर जिला रायगढ,छत्तीसगढ़ एवं श्री ध्रुव कुमार नाईक, ग्राम सलैया जिला कटनी ने भी बैठक में भाग लिया।

बैठक में आने वाले समय में कृषि उत्पादन एवं कृषकों की आय बढ़ाने हेतु सस्ती, कारगर एवं सरल तकनीक उपलब्धता पर चर्चा हुई । प्रशासनिक अधिकारी एवं सदस्य सचिव श्री राजेंद्र हाडगे द्वारा पिछली बैठक के कार्यवृत्त पर की गई कार्यवाही एवं भविष्य में किये जाने वाले कार्यक्रमों की रुपरेखा प्रस्तुत की गई।श्री कुलकित रामचंद्र, एवं श्री ध्रुव कुमार नाईक ने अपने क्षेत्रों में खेती से सम्बंधित अपनी समस्यायें साझा की, जिस पर बैठक में उपस्थित वैज्ञानिकों ने उचित वैज्ञानिक एवं तकनीकी निदान बताया । अंत में, समिति ने निदेशालय के सूचना केन्द्र, प्रयोगशालाएं एवं प्रक्षेत्र का अवलोकन किया तथा उत्साह वर्धक परिणामों को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की तथा कुछ महत्वपूर्ण सुझाव भी दिये । बैठक का संचालन श्री राजेंद्र हाडगे ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन श्री राजीव कुलश्रेष्ठ, वित्त एवं लेखा अधिकारी ने किया ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: खाद की कालाबाजारी करने वाले पर तत्काल कार्यवाही करें : कलेक्टर

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )