Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

15 दिसम्बर तक ई-केवायसी एवं बैंक खाता आधार से लिंक कराएं

14 दिसंबर 2022, बुरहानपुर:15 दिसम्बर तक ई-केवायसी एवं बैंक खाता आधार से लिंक कराएं – प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिले के पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ सतत रूप से प्रदान किया जा रहा है। इसके लिए 15 दिसम्बर तक ई-केवायसी एवं बैंक खाता आधार से लिंक करवाना अनिवार्य है।

सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख श्री खुमान सिंह चौहान ने बताया कि भारत सरकार द्वारा निर्णय लिया गया है, प्रधानमंत्री किसान सम्मान  निधि योजना के तहत 13 वीं किश्त की राशि का आहरण केवल उन्हीं हितग्राहियों के खाते में किया जायेंगा, जिनके द्वारा आधार से बैंक खाता लिंक किये गये हों एवं ई-केवायसी किया जा चुका है।

श्री चौहान ने बताया कि  13 वीं किश्त से योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु निम्नानुसार प्रक्रिया आवश्यक है। जिनमें ई-केवायसी पूर्ण करने हेतु कार्यवाही पीएम किसान पोर्टल पर ई-केवायसी की कार्यवाही ओटीपी अथवा बायोमेट्रिक के माध्यम से पूर्ण की जा सकती है, जिसके लिए सीएससी केन्द्रों का भी सहयोग लिया जा सकता है, साथ ही पीएम किसान एप के माध्यम से भी ई-केवायसी पूर्ण करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। आधार से बैंक खाता लिंक करने एवं डीबीटी हेतु इनवेल करने हेतु हितग्राहियों को संबंधित बैंक में संपर्क कर कार्यवाही पूर्ण कराया जाना है। जिन पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ पूर्व से मिल रहा है एवं जिनके द्वारा ई-केवायसी एवं बैंक खाते आधार से लिंक नहीं है, ऐसे समस्त पात्र हितग्राहियों को ई-केवायसी एवं बैंक खाता आधार से लिंक दिनांक 15 दिसम्बर, 2022 तक करवाने पर ही 13 वीं किश्त का लाभ प्राप्त होगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: गेहूं में उर्वरकों की मात्रा एवं उनका प्रयोग 

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )