Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

चना, मसूर और सरसों के लिए कराएं पंजीयन – उप संचालक कृषि

27 फरवरी 2024, सीधी: चना, मसूर और सरसों के लिए कराएं पंजीयन – उप संचालक कृषि – उप संचालक (कृषि ) सतना  ने  बताया  कि रबी सीजन के लिए ई-उपार्जन पोर्टल पर चना, मसूर एवं सरसों के लिए पंजीयन किया जा रहा है। किसान 10 मार्च 2024 तक पंजीयन करा सकेंगे। जिले में गेहूं  का पंजीयन कार्य जिन केन्द्रों पर किया जा रहा है, उन्ही केन्द्रों पर चना, मसूर एवं सरसों का भी पंजीयन किया जाएगा।

यह पंजीयन किसान  स्वयं के मोबाइल से एमपी किसान एप के माध्यम से पंजीयन करा सकते हैं। ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत, तहसील कार्यालयों में स्थापित सुविधा केन्द्रों एवं सहकारी समितियों द्वारा भी पंजीयन करवा सकते हैं। इसके अलावा एमपी ऑनलाईन कियोस्क, लोक सेवा केन्द्रों, काॅमन सर्विस सेंटर कियोस्क, सइबर कैफे पर भी पंजीयन करा सकेंगे।कृषि विभाग द्वारा किसानों से अपील की गई है कि किसान  अपनी उपज विक्रय हेतु निर्धारित केन्द्रों में पंजीयन कराएं।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें