Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कृषि, उद्यानिकी में प्रवेश के लिए 15 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन 

13 अगस्त, 2022, रायपुर: इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कृषि, उद्यानिकी में प्रवेश के लिए 15 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन – इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत शासकीय एवं निजी महाविद्यालयों मंे संचालित बी.एस.सी. आर्नस कृषि, उद्यानिकी एवं कृषि वानिकी पाठ्यक्रमों में शैक्षणिक सत्र 2022-23 मंे दाखिले हेतु ऑनलाईन काऊंसलिंग प्रक्रिया दिनांक 25 जुलाई से 15 अगस्त, 2022 तक आयोजित की जा रही है। बी.एस.सी. स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु इच्छुक अभ्यर्थी 15 अगस्त, 2022 तक विश्वविद्यालय की वेबसाईट  www.igkv.ac.in पर आवेदन कर सकते हैं। अब तक कृषि, उद्यानिकी एवं वानिकी स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु उपलब्ध 2512 सीटों के विरूद्ध कुल 4822 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, जिनमें से 4018 अभ्यर्थियों द्वारा ऑनलाईन फीस जमा कर दिया गया है। काऊंसलिंग में शामिल होने के लिए दिशा-निर्देश एवं समय सारिणी विश्वविद्यालय की वेबसाईट पर उपलब्ध है। काउंसिलिंग मंे भाग लेने हेतु 15 अगस्त (रात्रि 12:00 बजे) के मध्य ऑनलाइन पंजीयन एंव दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं। 23 अगस्त, 2022 को पी.ए.टी.-2022 की प्रावीण्य सूची के आधार पर अभ्यर्थियो को सीट एवं महाविद्यालय का आबंटन किया जायेगा। अभ्यर्थियों को 24 से 27 अगस्त के मध्य दस्तावेज परीक्षण हेतु कृषि महाविद्यालय, रायपुर में उपस्थित होना होगा। आबंटित प्रोविजनल सीट को सुरक्षित करने हेतु अभ्यर्थियों को 24 से 28 अगस्त के मध्य ऑनलाइन फीस जमा करना अनिवार्य होगा। 


बी.टेक. कृषि अभियांत्रिकी एवं बी.टेक. खाद्य प्रौद्योगिकी पाठ्यक्रमों में शैक्षणिक सत्र 2022-23 में  दाखिले हेतु ऑनलाईन काऊंसलिंग प्रक्रिया दिनांक 25 जुलाई से 15 अगस्त, 2022 तक आयोजित की जा रही है। बी.टेक स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु इच्छुक अभ्यर्थी 15 अगस्त, 2022 तक विश्वविद्यालय की वेबसाईट www.igkv.ac.in पर आवेदन कर सकते हैं। अब तक बी.टेक. कृषि अभियांत्रिकी एवं खाद्य प्रौद्योगिकी पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु उपलब्ध 285 सीटों के विरूद्ध कुल 185 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, जिनमें से 94 अभ्यर्थियों द्वारा ऑनलाईन फीस जमा कर दिया गया है।


सीट आबंटन के पश्चात यदि अभ्यर्थी किसी कारण से सीट सुरक्षित नहीं कर पाता है और आगामी चरण की काउंसलिंग में भाग लेना चाहता है तो इस हेतु 24 से 28 अगस्त के मध्य ऑनलाइन आवेदन करना होगा। अभ्यर्थी यदि सीट सुरक्षित करने के पश्चात सीट को निरस्त करना चाहता है और आगे की किसी भी प्रक्रिया में भाग नहीं लेना चाहता है तो 24 से 28 अगस्त के मध्य सीट निरस्त करना होगा। ऑटो अपग्रेडेशन एवं वर्ग कन्वर्शन की सीटों का आबंटन 31 अगस्त से 1 सितम्बर के मध्य किया जायेगा। ऑटो अपग्रेडेशन एवं वर्ग कन्वर्शन के पश्चात आबंटित एवं रिक्त सीटों की जानकारी 4 सितम्बर, 2022 को उपलब्ध कराई जायेगी। द्वितीय चरण की काउंसलिंग 09 से 20 सितम्बर, 2022 तक आयोजित की जायेगी तथा स्पॉट एवं कन्वर्शन की अंतिम चरण की काउंसलिंग 23 से 26  सितम्बर 2022 को आयोजित की जायेगी। इच्छुक अभ्यर्थी काउंसलिंग संबंधित दिशा-निर्देशों की अधिक जानकारी हेतु विश्वविद्यालय की वेबसाईट www.igkv.ac.in का अवलोकन कर सकते हैं। 

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: शुभम को ग्रीष्मकालीन मूंग का मिला बेहतर उत्पादन

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें