Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सागर : मक्का साइलेज यूनिट से पशुपालन को मिल रही नई दिशा

23 अक्टूबर 2026, सागर: सागर : मक्का साइलेज यूनिट से पशुपालन को मिल रही नई दिशा – सागर जिले के विकासखंड रहली के ग्राम पटना बुजुर्ग के प्रगतिशील कृषक श्री पुष्पेंद्र कुर्मी  ने  परंपरागत खेती के साथ उन्नत पशुपालन को अपनाकर एक मिसाल कायम की है। उन्होंने अपने खेत पर आधुनिक मक्का साइलेज यूनिट स्थापित की है, जिसके माध्यम से मक्का की फसल से पौष्टिक साइलेज तैयार कर पशुओं के लिए सालभर हरे चारे की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।

श्री पुष्पेंद्र कुर्मी की मक्का साइलेज यूनिट ट्रैक्टर से संचालित होती है, जिससे परिवहन लागत कम करने में मदद मिलती है। साइलेज के उपयोग से पशुओं को पौष्टिक चारा उपलब्ध होता है। इससे दुग्ध उत्पादन में 20 से 25 प्रतिशत तक वृद्धि, पशुओं के स्वास्थ्य में सुधार और चारे की बर्बादी में कमी जैसे लाभ मिल रहे हैं। यह तकनीक कम लागत में बेहतर लाभ प्राप्त करने की दिशा में उपयोगी साबित हो रही है।

श्री पुष्पेंद्र कुर्मी का यह प्रयास क्षेत्र के अन्य पशुपालक किसानों के लिए प्रेरणास्रोत है। कृषि विभाग, रहली द्वारा किसानों से उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाकर पशुपालन को लाभकारी बनाने और अपनी आय में वृद्धि करने की अपील की गई है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें