Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

130 हितग्राहियों को मछली दाने का वितरण किया

31 मई 2023, अलीराजपुर: 130 हितग्राहियों को मछली दाने का वितरण किया – कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी ने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत 130 बैकयार्ड मिनी आरएएस मछली उत्पादकों को निशुल्क मछली दाना का वितरण किया किया गया। कलेक्टोरेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उक्त हितग्राहियों को जलजीविका पुणे के माध्यम से निशुल्क मछली बीज का भी वितरण किया गया। उक्त आयोजन मत्स्य विभाग, जल जीविका पुणे अलीराजपुर इकाई एवं सीएमएस इन्फो सिस्टम लिमिटेड के संयुक्त प्रयासों से आयोजित हुआ ।

कलेक्टर श्री सिंह ने हितग्राहियों के मछली पालन के उनके अनुभव जाने। उन्होंने हितग्राहियों को बेहतर तरीके से मछली पालन करते हुए मछली पालन को आजीविका का साधन निर्मित करने की बात कही। इस अवसर पर कई हितग्राहियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए मछली पालन के अपने अनुभव साझा किये। संस्था की ओर से प्रत्येक हितग्राही को 35-35 किलो मछली दाने का वितरण किया गया। इस अवसर पर डीडीए मत्स्य विभाग के श्री संदीप वर्मा, जल जीविका के श्री संजीव मिश्रा, श्री अजमेर भिंडे सहित अन्य अधिकारीगण आदि उपस्थित थे। इस दौरान मछली उत्पादन कार्य से जुड़े बड़ी संख्या में महिला एवं पुरूष हितग्राहीगण उपस्थित थे।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile