Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

आईएमए इंटरनेशनल मैनेजमेंट कॉन्क्लेव 17 और 18 फरवरी को इंदौर में

21 जनवरी 2023, इंदौर: आईएमए इंटरनेशनल मैनेजमेंट कॉन्क्लेव 17 और 18 फरवरी को इंदौर में – इंदौर मैनेजमेंट एसोसिएशन के तत्वावधान में आगामी 17 और 18 फरवरी को ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर इंदौर में आईएमए इंटरनेशनल मैनेजमेंट कॉन्क्लेव -2023 का आयोजन किया जा रहा है। पुनर्निर्माण, विकास और नेतृत्व की थीम पर दो दिनों तक चलने वाली इस कॉन्क्लेव में भारत के विभिन्न क्षेत्रों से आये हुए विद्वान अपने विचार साझा करते हैं और प्रबंध के विभिन्न मुद्दों पर प्रेणादायक बातें होती हैं।

आईएमए इंटरनेशनल मैनेजमेंट कॉन्क्लेव 17 और 18 फरवरी को इंदौर में

आईएमए अध्यक्ष और एमडी साविट यूनिवर्सल लि के श्री अखिलेश राठी ने बताया कि 1963 में स्थापित आईएमए का फ्लेगशिप इवेंट प्रति वर्ष आयोजित होने वाला लीडरशिप और भारत का सबसे बड़ा मैनेजमेंट इंटरनेशनल कॉन्क्लेव है, जिसमें लगभग 1000 विभिन्न कंपनियों के सीईओ और प्रबंध पेशेवरों और छात्रों द्वारा भाग लिया जाता है। इंदौर मैनेजमेंट एसोसिएशन द्वितीय श्रेणी के शहरों में भारत की अग्रणीय संस्था है ,जिसे अखिल भारतीय प्रबंध संस्थान 15 बार सर्वश्रेष्ठ स्थानीय प्रबंध पुरस्कार प्रदान किया गया है।

उल्लेखनीय है कि इस प्रतिष्ठित आयोजन में देश भर की विभिन्न कंपनियों के जिन एमडी ,सीईओ ,लेफ्टिनेंट जनरल ,पत्रकार और साधु संत का उद्बोधन होगा , उसमें श्रीमती उषा बरवाले एमडी , महाराष्ट्र हाइब्रिड सीड्स कम्पनी (महिको ) मुंबई भी शामिल हैं। इस मैनेजमेंट कॉन्क्लेव में श्रीमती बरवाले के विचार व्यवसायों के समक्ष आने वाली चुनौतियों के समाधान खोजने में सहायक होंगे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: गेहूं की फसल में बालियां निकलकर दूध भरने की अवस्था है, इस वक्त क्या-क्या विशेष करें ताकि अच्छा उत्पादन मिल सके

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )