Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

केला फसल में सीएमवी वायरस से हुई नुकसानी के लिए हेल्पलाईन नंबर जारी

07 सितम्बर 2022, बुरहानपुर: केला फसल में सीएमवी वायरस से हुई नुकसानी के लिए हेल्पलाईन नंबर जारी – बुरहानपुर जिले में केला फसल में सीएमवी वायरस से हुई नुकसानी की जानकारी उद्यानिकी विभाग के कन्ट्रोल रूम में देने हेतु उद्यानिकी विभाग द्वारा किसानों के लिए हेल्पलाईन नंबर जारी किए गए हैं। किसान अपनी नुकसानी की जानकारी इन नंबरों पर दे सकते हैं।

उपसंचालक उद्यानिकी श्री आर.एन.एस.तोमर ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में जिले में केला फसल पर सीएमवी वायरस का प्रकोप देखा जा रहा है। सभी कृषकगणों को सूचित किया जाता है कि वे सीएमवी वायरस से हुई केला फसल की नुकसानी की जानकारी कार्यालयीन समय प्रातः 10 बजे से शाम 6 बजे तक उद्यानीकि विभाग के कन्ट्रोल रूम में देवें । कन्ट्रोल रूम नंबर-07325-241985 या निम्न अधिकारियों/कर्मचारियों के मोबाईल नंबर पर भी प्रेषित कर सकते हैं । ग्रामीण उद्यानिकी विस्तार अधिकारी श्री नंदकिशोर पवार मो.नं 96174-79989, सहायक ग्रेड-3 श्री जितेन्द्र सिवदिया मो.नं. 99818-35990, कम्प्यूटर ऑपरेटर श्री विनोद महाजन एवं श्री पवन चौरे क्रमशः मो.नं. 99814-43340, 75098-64047 पर जानकारी दे सकते हैं ।

महत्वपूर्ण खबर: 5 सितंबर इंदौर मंडी भाव, प्याज में एक बार फिर आया उछाल 

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें