Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

गिरदावरी में लापरवाही करने पर सात पटवारी निलंबित

22 जनवरी 2022, राजगढ़।  गिरदावरी में लापरवाही करने पर सात पटवारी निलंबित – फसल गिरदावरी में रूचि न लेना एवं आदेषों का पालन नहीं करना जिले के सात पटवारियों को महंगा पड़ा है। शासकीय कार्यो में गंभीर लापरवाही बरतने पर कलेक्टर श्री हर्ष दीक्षित ने जिले की विभिन्न तहसीलों के सात पटवारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री दीक्षित द्वारा जिले के समस्त पटवारियों को सारा एप से गिरदावरी करने के निर्देष पूर्व में दिए गए थे, के पालन में लापरवाही करने पर उक्त पटवारियों को उन्होंने निलंबित किया गया।

निलंबित पटवारियों में श्री मधुसूदन शर्मा तहसील जीरापुर, श्री नारायण मण्डोलिया तहसील ब्यावरा, श्री रवि द्विवेदी तहसील खुजनेर, श्री गिरीष गौड़ तहसील सुठालिया, श्री कमल नागर तहसील पचोर, श्री इब्राहिम खान तहसील सारंगपुर तथा श्री नगजीराम भिलाला तहसील खिलचीपुर शामिल है। इन्हें कलेक्टर श्री दीक्षित द्वारा म.प्र. सिविल सेवा नियम 1966 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। निलंबित पटवारियों को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी। निलबंन अवधि में संबंधित अनुविभागीय अधिकारी मुख्यालय नियत किया गया है।

महत्वपूर्ण खबर: गुगल, शताबर और अश्वगंधा औषधि के पौधे लगाकर बहुत खुश है बामसोली के किसान

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile