आलीराजपुर जिले में फार्मर रजिस्ट्री शिविरों का आयोजन
14 अप्रैल 2026, आलीराजपुर: आलीराजपुर जिले में फार्मर रजिस्ट्री शिविरों का आयोजन – श्रीमती नीतू माथुर के निर्देशन में जिले के विकासखंडों एवं ग्राम पंचायतों में किसानों की फार्मर रजिस्ट्री तैयार करने हेतु विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक किसानों की फार्मर रजिस्ट्री सुनिश्चित करना है, जिससे उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।
कलेक्टर श्रीमती माथुर ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक पात्र किसान का पंजीयन प्राथमिकता से किया जाए तथा कोई भी किसान इस सुविधा से वंचित न रहे। उन्होंने अधिकारियों को शिविरों में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने एवं किसानों को जागरूक करने के निर्देश भी दिए हैं, ताकि अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो।
इसी क्रम में ग्राम पंचायत टोकरियां झिरण (उदयगढ़), फाटा, उमराली, छोटा उनडवा,सागबारा,दारजा सहित विभिन्न ग्रामों में फार्मर रजिस्ट्री शिविर अभियान के रूप में संचालित किए जा रहे हैं।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

