Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बड़वानी में कृषक प्रशिक्षण आयोजित

02 अक्टूबर 2023, बड़वानी: बड़वानी में कृषक प्रशिक्षण आयोजित – आकांक्षी जिला बड़वानी के कृषि विज्ञान केंद्र के सभागार में बायोटेक किसान हब परियोजना अंतर्गत एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम विषय ’’कटाई एवं कटाई उपरांत तकनीकी का कृषक प्रक्षेत्र पर हस्तांतरण ’’ पर डॉ. एस. के. बड़ोदिया प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रमुख के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया । इस प्रशिक्षण में निवाली विकासखण्ड के 50 से अधिक कृषकों ने भागीदारी की।

मौसम वैज्ञानिक श्री रविन्द्र सिकरवार ने जलवायु परिर्वतन से कृषि पर होने वाले प्रभावों की बात कही , साथ ही दामिनी व मेघदूत मोबाइल एप के उपयोग के लाभ बताए । प्रधान वैज्ञानिक डॉ. बड़ोदिया ने जैविक/प्राकृतिक खेती के महत्व को बताते हुए वर्तमान समय में रासायनिक कीटनाशकों से हो रहे दुष्प्रभावों ,खरीफ फसलों की कटाई एवं कटाई उपरांत अपनाई जाने वाली तकनीक तथा भंडारण , फसलों में कीटनाशक के विकल्प के रूप में फेरोमेन ट्रेप , लाईट ट्रेप, मित्र कीट को अपनाने की जानकारी दी । केन्द्र के तकनीकी अधिकारी श्री उदय सिंह अवास्या ने कृषकों को केन्द्र द्वारा समय -समय पर जारी की जाने वाली सामयिक सलाह एवं गतिविधियों के विषय में तथा समस्या के समाधान हेतु केन्द्र के व्हाट्स एप – फेसबुक ग्रुप से जुड़ने एवं कृषि में संचार के प्रयोग के बारे में बताया। केन्द्र के उद्यानिकी वैज्ञानिक डॉ. डी. के. जैन ने उद्यानिकी फसलों में पौध संरक्षण , प्राकृतिक खेती एवं जलवायु स्मार्ट कृषि पद्वतियों की चर्चा की । सफल आयोजन में केन्द्र के श्री रंजीत बार कार्यालय अधीक्षक सह लेखापाल एवं श्री दिनेश कुमावत ने सहयोग प्रदान किया । इस प्रशिक्षण में निवाली विकासखण्ड के 50 से अधिक कृषकों ने भागीदारी कर लाभ प्राप्त किया ।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile