Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्य प्रदेश :सोयाबीन , उड़द की बीमा राशि किसानो के खातो में जमा हुई

मध्य प्रदेश :सोयाबीन , उड़द की बीमा राशि किसानो के खातो में जमा हुई

विदिशा | 03-मई-2020 | विदिशा जिले के कृषि उप संचालक श्री एएस चौहान ने बताया कि जिले में कुल 62915 किसानो के बैंक खातो में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना खरीफ 2018 की दावा  राशि 127.08 करोड़ रूपए की राशि का भुगतान किया गया है। जिसमें जिले के 49738 कृषकों के सोयाबीन की फसल बीमा दावा राशि 118.24 करोड़ तथा 13177 कृषकों को उड़द फसल की बीमा दावा राशि 8.83 करोड़ प्रदाय की गई है।

श्री चौहान ने बताया कि जिले के 148 पटवारी हल्कों में सोयाबीन फसल की थ्रेशोल्ड उपज से औसत उपज में कमी पाई गई है इस हेतु पात्र कृषको को फसल बीमा दावा राशि का भुगतान किया गया है जबकि 412 पटवारी हल्कों में औसत उपज थ्रेशोल्ड उपज से अधिक होने के कारण फसल बीमा दावा राशि हेतु पात्रता नही होने से बीमा दावा राशि भुगतान नही की गई है। बीमा कंपनी से 25 पटवारी हल्कों की जानकारी अप्राप्त है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें