Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

शून्य बजट प्राकृतिक खेती पर कृषक संगोष्ठी सम्पन्न

12 जनवरी 2023, खंडवा: शून्य बजट प्राकृतिक खेती पर कृषक संगोष्ठी सम्पन्न – नीति आयोग आकांक्षी जिला परियोजना अंतर्गत आईटीसी मिशन सुनहरा कल एवं कृषि विज्ञान केंद्र के सहयोग से कल एक दिवसीय शून्य बजट प्राकृतिक खेती कृषक संगोष्ठी प्रशिक्षण ग्राम खारकला में रखा गया। इसमें कृषि विज्ञान केंद्र खंडवा से डॉ.वाय.के. शुक्ला द्वारा प्राकृतिक खेती के चार स्तंभ बीजामृत, जीवामृत, मल्चिंग, बापसा के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की गई। इस संगोष्ठी में अन्य गांव से करीब 85 किसानों ने भाग लिया।

प्रशिक्षण में डॉ. मुकेश गुप्ता द्वारा रबी सीजन में गेहूं व चने की फसल में खाद व उर्वरक की संतुलित मात्रा, रोग व कीट नियंत्रण की जानकारी दी गई। इसके साथ ही प्राकृतिक खेती का प्रैक्टिकल डेमो किसानों को बताया तथा जीवामृत बनाने की विधि के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर आईटीसी मिशन सुनहरा कल व सीपा संस्था से श्री शैलेंद्र सिंह जादौन एवं श्री राहुल पाटीदार भी उपस्थित थे।

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (11 जनवरी 2023 के अनुसार)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )