देश के कई हिस्सों में मानसून विदाई की तैयारी
मध्यप्रदेश में सामान्य वर्षा की संभावना
21 सितंबर 2026, इंदौर: देश के कई हिस्सों में मानसून विदाई की तैयारी – मौसम केंद्र , भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान मध्यप्रदेश के जबलपुर, शहडोल संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर; नर्मदापुरम, रीवा संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर; भोपाल, सागर संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर; इंदौर, उज्जैन , ग्वालियर , चंबल संभागों के जिलों में कहीं -कहीं वर्षा दर्ज़ की गई। 1 जून से 21 सितंबर तक दीर्घावधि औसत से मध्यप्रदेश में -6 % कम वर्षा हुई है। पूर्वी मप्र में औसत से -2 % कम तथा पश्चिमी मप्र में औसत से -10 % कम वर्षा हुई है।
वर्षा के प्रमुख आंकड़े – सुलतानपुर 61.4, मझौली 55.4, सिलवानी 48.6, चांद 48.4, उमरेठ 44.6, बनखेड़ी 43.6, बजाग 42.0, जयतपुर 41.0, शाहनगर 38.4, सिंहा वल 38.2, बिजुरी 36.4, बैतूल 34.6, रहली 32.4, उदयपुरा 32.0, बरेली 31.8, स्लीमानाबाद 29.0, पवई 29.0, मानपुर 28.6, दमोह 28.0, अमरपुर 27.2, चंदिया 26.3, देवरी-रायसेन 25.4, तमिया 25.0, परसवाड़ा 23.2, खुरई 23.0, वेंकट नगर 22.7, जबलपुर 18.2, आमला 18.0, बाड़ी 18.0, नौरोजाबाद 17.8, अमरवाड़ा 17.2, बीना 17.0, सिंगरौली 17.0, उमरिया 16.7, पनागर 16.6, अमानगंज 16.4, अमरकंटक 16.2, मुलताई 16.2, तेंदुखेड़ा- दमोह 16.2, नर्मदापुरम 16.2, माड़ा 16.2, जैतहरी 16.0, घुघरी 15.0, रायसेन 14.8, करकेली 14.8, कुंडम 14.2, देवरी- सागर 14.2, देवसर 14.2, निवास 13.6, बिरसा 13.5, थांदला 13.2, नरसिंहपुर 13.0, बालाघाट 12.8, प्रभात पट्टन 12.4, सिहोरा 12.4, पाली 12.4, बड़वारा 12.0, गोटेगांव 12.0, गुढ़ 12.0, समनापुर 11.2, बैहर 11.0, कटनी 11.0, सोहागपुर-शहडोल 11.0, पठारी 11.0, बरगी 10.8, मंदसौर 10.0, तेंदूखेड़ा – नरसिंहपुर 10.0, पिपरिया 9.4, केसली 9.3, परासिया 8.1, पथरिया 8.0, विजय राघवगढ़ 8.0, गुलाना 8.0, जुन्नार देव 7.6, बरेला 7.5, पन्ना 7.3, बड़ौद 7.0, चिचोली 7.0, जबेरा 7.0, मेहंदवानी 7.0, बरही 7.0, गैरतगंज 7.0, नागौद 7.0, रांझी 6.8, इटारसी 6.8, राजनगर 6.2, हराई 6.0, बिलहरी 6.0, बकाल 6.0 और हनुमना में 6.0 मिमी वर्षा दर्ज़ की गई।
मौसमी परिस्थितियां – दक्षिण -पश्चिम मानसून आज, 21 सितंबर 2026 को राजस्थान के कुछ और हिस्सों , हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों से आगे वापस लौट गया है। दक्षिण -पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा अब जैसलमेर, नागौर, सीकर, रोहतक, पटियाला और गुरदासपुर से होकर गुजर रही है। अगले 2-3 दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा -चंडीगढ़ -दिल्ली के शेष हिस्सों , राजस्थान के कुछ और हिस्सों , सौराष्ट्र और कच्छ , जम्मू कश्मीर , हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ और हिस्सों से मानसून के वापस लौटने के लिए परिस्थितियां अनुकूल है। कम दबाव का क्षेत्र , पूर्व मध्य और संलग्न पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना पश्चिम – उत्तर -पश्चिम की ओर बढ़ा ,पश्चिम -मध्य और संलग्न पूर्व -मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर केंद्रित है। एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण , दक्षिण -पश्चिम उत्तर प्रदेश और उसके आसपास मध्य समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊँचाई पर स्थित है। एक नया पश्चिमी , चक्रवाती परिसंचरण के रूप में जम्मू और उसके आसपास मध्य समुद्र तल से 3.1 किमी की ऊंचाई पर स्थित है।
पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने भोपाल, विदिशा , रायसेन, सीहोर, राजगढ़, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन , बड़वानी, आलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन , देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर , दतिया , भिंड , मुरैना, श्यो पुरकलां, सिंगरौली , सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, कटनी, पन्ना , दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर जिलों में कहीं -कहीं और नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया , डिंडोरी , जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी , मंडला, बालाघाट और पांढुर्ना जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा होगी या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी। मप्र के अधिकांश जिलों में झंझावात / वज्रपात और झोंकेदार हवाएं ( 30 -40 किमी / घंटा ) चलने की संभावना है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


