Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

खरगोन ज़िले में 25 गायों में किया भ्रूण प्रत्यारोपण

27 सितम्बर 2023, खरगोन: खरगोन ज़िले में 25 गायों में किया भ्रूण प्रत्यारोपण – जिले में अच्छी नस्ल के पशुओं को संरक्षण कर दुग्ध उत्पादन में वृद्धि करने के लिए पशु चिकित्सा सेवा विभाग द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में 25 सितंबर को जिले के कसरावद एवं महेश्वर विकासखण्ड में 25 गायों में प्रथम बार भ्रूण प्रत्यारोपण किया गया है।

उप संचालक पशु चिकित्सा सेवा डॉ. एलएस बघेल ने बताया कि खरगोन जिले में गायों मे भ्रूण प्रत्यारोपण ईटीटी का कार्य कसरावद एवं महेश्वर विकासखंड में 25 सितंबर को प्रारंभ किया गया है। सर्वप्रथम इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत भ्रूण प्रत्यारोपण के लिये 145 गायों का परीक्षण कर चयन किया गया। जिसमें से 25 गाय तकनीकी रूप से भ्रूण प्रत्यारोपण के लिये उपयुक्त पाई गईं । जिले में विशेषज्ञों के दल द्वारा गाय में साहीवाल नस्ल के भ्रूण का प्रत्यारोपण किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य अच्छी नस्ल के पशुओं का संरक्षण कर दुग्ध उत्पादन में वृद्धि करना है। राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के साथ पशुपालन विभाग के विशेष अनुबंध से इस आधुनिक तकनीक का जिले में कार्य प्रारम्भ हुआ है।

इस कार्य के लिए पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी विखं कसरावद डॉ. ललित पाटीदार एवं पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी विखं महेश्वर डॉ महेश बर्मन एवं अधीनस्थ कर्मचारियों द्वारा टीम वर्क के साथ गायों का चयन किया। ,जिले के पशुपालकों से अपील की गई है कि वे इस आधुनिक तकनीक का अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करें । भ्रूण प्रत्यारोपण का कार्य जिले में सबसे पहले ग्राम बोरावां के पशुपालक श्री घनश्याम पिता दीपचंद यादव की गिर नस्ल की गाय में डॉ. संतोष मंडलोई के मार्गदर्शन में भ्रूण प्रत्यारोपण किया गया था ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें