Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मप्र में मौसम का दोहरा मिज़ाज, कहीं लू तो कहीं बारिश

21 मई 2022, इंदौर । मप्र में मौसम का दोहरा मिज़ाज, कहीं लू तो कहीं बारिश – इन दिनों मप्र में मौसम का दोहरा मिज़ाज देखने को मिल रहा है।  कहीं लू चल रही है तो कहीं बारिश का नज़ारा देखने को मिल रहा है। पिछले 24 घंटों में ग्वालियर जिले में हल्की वर्षा दर्ज़ की गई तो शेष संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा। मौसम विभाग  ने आज दोपहर पश्चात प्रदेश के कई जिलों में बिजली की चमक के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना व्यक्त की है।

मौसम केंद्र , भोपाल के अनुसार नौगांव और खजुराहो में तीव्र लू चली ,जबकि रीवा, सतना,सीधी, दमोह, राजगढ़ , खंडवा ,ग्वालियर, दतिया और गुना जिलों में लू का प्रभाव रहा। प्रदेश का सर्वाधिक तापमान 47 डिग्री सेल्सियस खजुराहो, नौगांव और दमोह में दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आज दोपहर पश्चात भिंड , ग्वालियर ,दतिया,उत्तर  शिवपुरी ,दमोह ,पन्ना , सतना /चित्रकूट, दक्षिण छतरपुर और कटनी जिलों में गरज चमक के साथ बिजली चमकने , 30 -40  किमी /घंटे की रफ़्तार से तेज़ हवाएं चलने और  हल्की वर्षा का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

महत्वपूर्ण खबर: काशीराम होंगे केले से मालामाल

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile