Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

आईएमडी ने अपनी 150वीं वर्षगांठ पर ‘पंचायत मौसम सेवा’ की शुरू, अब हर गांव के किसानों को मिलेगी मौसम संबंधी सूचना

17 जनवरी 2024, नई दिल्ली: आईएमडी ने अपनी 150वीं वर्षगांठ पर ‘पंचायत मौसम सेवा’ की शुरू, अब हर गांव के किसानों को मिलेगी मौसम संबंधी सूचना – भारत मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार 15 जनवरी 2024 को ‘पंचायत मौसम सेवा’ शुरू करते हुए अपनी 150वीं वर्षगांठ समारोह का आगाज किया। विभाग का पंचायत मौसम सेवा को जारी करने का उद्देश्य देश के हरेक गांव में हरेक किसान को मौसम संबंधी पूर्वानुमान देना हैं। इसके अलावा विभाग ने हर एक क्षेत्र एंव गतिविधि में जलवायु संबंधी जानकारी को मुख्यधारा में लाने के लिए जलवायु सेवाओं पर एक राष्ट्रीय फ्रेमवर्क को भी शुरू किया।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मौसम विभाग की स्थापना के 150 साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मौसम विभाग के प्रभाव का दायरा अब महज पूर्वानुमानों से कहीं आगे निकल चुका है। उन्होंने कहा कि विभाग अब एक ऐसे सुरक्षा जाल के रूप में उभरा है जो राष्ट्रीय हितों की रक्षा करते हुए नागरिकों को प्रकृति के प्रकोप से बचाता है।

धनखड़ ने कहा कि एक ऐसा भी दौर था जब वैज्ञानिक प्रगति के अभाव के कारण मौसम कार्यालय द्वारा जारी बारिश संबंधी पूर्वानुमान अक्सर सही साबित नहीं होता था। मगर आज विभाग की भविष्यवाणियां सेकंडों में भी सटीक होती हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

हमने लंबी यात्रा तय की है। कृषि से लेकर स्वास्थ्य सेवा तक, विमानन से लेकर ऊर्जा तक, यह हमारे जीवन में मौजूद है और सकारात्मक राय के साथ है। ज़मीन पर खेती करने वाले किसानों से लेकर सीमाओं की रक्षा करने वाले जवानों तक आईएमडी एक महत्वपूर्ण सकारात्मक भूमिका निभाता है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)