राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

श्री दत्त ने एनएफएल के सीएमडी का पदभार संभाला

श्री दत्त ने एनएफएल के सीएमडी का पदभार संभाला

श्री दत्त ने एनएफएल के सीएमडी का पदभार संभाला – नई दिल्ली। श्री वीरेंद्र नाथ दत्त, निदेशक (विपणन), नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड – एनएफएल ने कंपनी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभाल लिया है। श्री दत्त अक्टूबर, 2018 से कंपनी में निदेशक (विपणन) के रूप में जुड़े हुए है।

Advertisement1
Advertisement

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय से एमबीए, श्री दत्त को फर्टिलाइजर उद्योग के अलावा गेल इंडिया और ओएनजीसी जैसी बड़ी सरकारी कम्पनियों में कार्य का 35 साल से अधिक का अनुभव है। निदेशक (विपणन), एनएफएल के रूप में कार्य करते हुए श्री दत्त ने कंपनी की उर्वरक बिक्री को विगत दो वर्षों में 32 प्रतिशत वृद्धि के साथ 43 लाख मी.टन से 57 लाख मी.टन तक पहुँचाने में मुख्य भूमिका निभाई है । इस अवधि के दौरान, एनएफएल ने उर्वरक उद्योग में अखिल भारतीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है।

Advertisements
Advertisement5
Advertisement