Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

स्वाल ने चाय की खेती में खरपतवार प्रबंधन के लिए ‘फेरियो फ्लैश’ लॉन्च किया

06 अक्टूबर 2023, नई दिल्ली: स्वाल ने चाय की खेती में खरपतवार प्रबंधन के लिए ‘फेरियो फ्लैश’ लॉन्च किया – उन्नत और टिकाऊ कृषि समाधानों के अग्रणी प्रदाता, एसडब्ल्यूएएल ( स्वाल )  कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने  भारतीय चाय बागानों में  खरपतवार प्रबंधन के लिए पर्यावरण-अनुकूल नया उत्पाद फेरियो फ्लैश लॉन्च किया है। इसका उद्देश्य भारतीय चाय बागानों के भीतर खरपतवार प्रबंधन तकनीकों में क्रांति लाना है। अपनी  प्रभावकारिता, लंबे समय तक खरपतवार नियंत्रण, फसल-अनुकूल होने से नया फेरियो फ्लैश खरपतवार प्रबंधन के क्षेत्र में परिवर्तनकारी साबित होगा।यह नई खोज चाय की खेती के आर्थिक और पारिस्थितिक दोनों पहलुओं से लाभप्रद रहेगी।

फेरियो  फ्लैश की विशेषताएं :  फेरियो फ्लैश तेजी से खरपतवार की पत्तियों में प्रवेश करता है, जिससे वे तेजी से मुरझाकर केवल चार घंटे में ऐसे खरपतवार पूरी तरह से नष्ट हो  जाते हैं । फ़ेरियो फ्लैश खरपतवार के बीज के अंकुरण के एक शक्तिशाली अवरोधक के रूप में कार्य करता है। साथ ही खरपतवार मुक्त वातावरण सुनिश्चित करता है, जिससे बार-बार पुन: उपयोग की आवश्यकता  नहीं पड़ती है। यह खरपतवार नाशक उत्पादों और श्रम से जुड़ी लागत को कम करता है ,बल्कि चाय बागान मालिकों के लिए निवेश पर रिटर्न को भी बढ़ाता है। जिसके फलस्वरूप  यह लंबी अवधि तक चाय उद्योग की सतत आर्थिक वृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान देता है।

स्वाल के बिजनेस प्रमुख श्री पंकज जोशी ने कहा, “फेरियो फ्लैश की शुरुआत के साथ, हम चाय बागानों के लिए तैयार किए गए पर्यावरण-अनुकूल खरपतवार नियंत्रण समाधान प्रदान करने में आश्वस्त हैं। यह किसानों को ऐसे उपकरणों से लैस करने के हमारे समर्पण के एक और कदम दर्शाता है ,जो उत्पादकता एवं  स्थिरता को बढ़ावा  देने के साथ ही निवेश पर बेहतर रिटर्न भी  देता है।यह पर्यावरण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को बरकरार रखता है।2023 में स्वाल का लक्ष्य 10,000 एकड़ भारतीय चाय बागानों पर फेरियो फ्लैश का उपयोग करना है। सर्वोत्तम परिणामों के लिए, जब खरपतवार 3-4 पत्तियों की अवस्था में हों तो फेरियो फ्लैश लगाने की सलाह दी जाती है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें