Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी किस्त 15 अक्टूबर को दी जाएगी: मुख्यमंत्री श्री बघेल

30 सितम्बर 2022, रायपुर । राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी किस्त 15 अक्टूबर को दी जाएगी: मुख्यमंत्री श्री बघेल – रायपुर, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अपने सम्बोधन में कहा कि नवरात्रि की पावन बेला में आप लोगों के बीच आया हूं। आप सभी को नवरात्रि की बहुत बधाई और शुभकामनाएं। इस वर्ष अच्छी बारिश हुई जिससे फसल भी अच्छी हुई और किसान खुशहाल हैं। प्रदेश में हमारी सरकार बनने पर सबसे पहले हमने किसानों का ऋण माफ किया और लगातार उनके हित में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी किस्त दीवाली से पहले 15 अक्टूबर को किसानों के खातों में हस्तांतरित कर दी जाएगी।

केन्द्र सरकार द्वारा 2500 रूपए में धान खरीदी पर असहयोग के बाद भी हमारी सरकार ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से किसानों को उनकी उपज का अच्छा दाम दिया है। विगत 4 मई से भेंट-मुलाकात का यह सिलसिला चल रहा है। लोगों से मिल रहे हैं, उनसे बातें हो रही हैं और योजनाओं का फीडबैक भी मिल रहा है।

महत्वपूर्ण खबर: सोयाबीन की उन्नत किस्मों के प्रदर्शन प्लाट का सीधा प्रसारण किया

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile