Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

Chhattisgarh: 15 जून तक शिविर लगाकर आदान सामग्री का अग्रिम उठाव करायें : कलेक्टर

25 मई 2023, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही ।  Chhattisgarh: 15 जून तक शिविर लगाकर आदान सामग्री का अग्रिम उठाव करायें : कलेक्टर –  कलेक्टर श्रीमती प्रियंका ऋषि महोबिया ने कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में कृषि एवं सहकारिता विभाग के कार्यो की समीक्षा की। उन्होंने राजीव गांधी किसान न्याय योजना, धान के बदले अन्य फसल, किसान क्रेडिट कार्ड, खाद-बीज भण्डारण एवं वितरण, गोधन न्याय योजना अन्तर्गत खाद विक्रय और पीओएस मशीन द्वारा रासायनिक उर्वक वितरण के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

कलेक्टर ने धान के बदले अन्य फसलों का रकबा बढ़ाने, लक्ष्य के अनुसार बीज भण्डारण, तथा कोदो, कुटकी, रागी और सुगन्धित धान का रकबा बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होने किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से शून्य प्रतिशत ब्याज पर बीज-खाद उपलब्ध कराने कराने निर्देश दिए। उन्होंने वन-धन केंद्र, किसान उत्पादक संगठन और बीज निगम द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी करने के लिए पंजीयन कराने कहा।

कलेक्टर ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत धान के बदले अन्य फसल लेने वाले किसानों का सूची बनाकर पंजीयन करने तथा राजस्व विभाग से समन्वय कर गिरदावरी में भी फसल का एंट्री कराने के निर्देश दिए।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

उन्होने खाद एवं बीज वितरण के तहत खेती के लिए आवश्यक आदान सामग्री खाद-बीज को 15 जून तक सभी किसानों को शिविर लगाकर अग्रिम उठाव कराने कहा। उन्होने सभी समिति प्रबंधकों को उर्वरक का शत प्रतिशत विक्रय पास मशीन से कराने निर्देशित किया। समीक्षा बैठक में उप संचालक कृषि सत्यजीत कंवर, सहायक पंजीयक सहकारी संस्थाएँ श्री यू के कौशिक, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक नोडल विनय साहू, तीनों विकासखण्ड वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी और समिति प्रबंधक उपस्थित थे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें