Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

जेयू एग्री साइंस ने नया उत्पाद पोटाश 2000 लांच किया

10 मई 2022, इंदौर । जेयू एग्री साइंस ने नया उत्पाद पोटाश 2000 लांच किया – देश की प्रतिष्ठित कम्पनी जेयू एग्री साइंस प्रा. लि. ने गत दिनों इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में अपना नया उत्पाद पोटाश 2000 लांच किया। इस अवसर पर कम्पनी के वाइस प्रेसिडेंट श्री सत्यजीत सिंह (सेल्स एन्ड मार्केटिंग हेड), जनरल मैनेजर (सेन्ट्रल इंडिया) श्री अनुराग दशपुत्रे के अलावा बड़ी संख्या में डीलर उपस्थित थे।

श्री सत्यजीत सिंह ने कहा कि फसलों के लिए पोषक तत्व अनिवार्य होते हैं। अन्य तत्वों का जिक्र कर खासतौर से पोटाश की महत्ता बताते हुए उन्होंने कहा कि यह पौधे को नीचे से ऊपर तक आरम्भ से अंत तक पोषण प्रदान करता है। नाइट्रोजन का अनुपात सही रखने के अलावा यह पौधों का तनाव कम कर फूल/फल का आकार बढ़ाने, गुणवत्ता के साथ ही पैदावार बढ़ाने में मदद करता है। पोटाश तीसरा जरुरी तत्व है, जिसका हमारे यहां मुख्य स्रोत एमओपी है, जिसमें कैल्शियम क्लोराइड होता है। पोटाश का स्रोत पूरी दुनिया में बहुत कम देशों में है। हम पूरा पोटाश दूसरे देशों से आयात करते हैं। इसकी खपत दुनिया में हर साल बढ़ रही है। स्रोत कभी भी खत्म हो सकता है इसलिए सही इस्तेमाल करना आना चाहिए। भारत की 70 प्रतिशत मिट्टी पोटाश में डिफिशिएट हो चुकी है। अत: हमें पोटाश पर ध्यान देने की जरूरत है।

कम्पनी ने नया उत्पाद पोटाश 2000 का निर्माण किया है, जो स्वदेशी आर्गेनिक प्रकृति का है। यह तरल और पाउडर रूप दोनों रूप में उपलब्ध है। पानी में घुलनशील होने से इसका किसी भी फसल में फोलियर स्प्रे से अवशोषण अच्छा होता है। देश भर में किए गए इसके ट्रायल्स के नतीजे बहुत अच्छे आए हैं। यह उत्पाद किसानों के लिए लाभदायक है। इसमें सी वीड सहित 7 अन्य तत्व भी मौजूद है। ‘अब लगेगी छलांग’ की टैग लाइन का आशय स्पष्ट करते हुए कहा कि यह छलांग तीन तरह से लगेगी पहला फसल को स्वस्थ बनाएगा,दूसरा पैदावार बढ़ेगी और तीसरा मुनाफा बढ़ेगा जो ग्राहक को संतुष्टि प्रदान करेगा ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

श्री अनुराग दशपुत्रे ने हर्बी प्लस के बारे में बताया कि धान का हर्बी साइड है। जबकि लांच किया गया जेयू क्लियर उत्पाद मक्के का हर्बी साइड है, जो नई तकनीक का है। आपने अन्य उत्पादों की भी जानकारी दी और कहा कि हम हर साल नए उत्पाद ला रहे हैं। किसानों का मुनाफा ही हमारी तरक्की है। यही हमारा उदेश्य है। आपने डीलरों के लिए कम्पनी की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया और मई माह की तीन विशेष योजनाओं की जानकारी भी दी।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

महत्वपूर्ण खबर: केंद्रीय कृषि मंत्री श्री तोमर इजराइल में