Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने खरगोन बस दुर्घटना पर दी सहायता

मृतकों के परिजन को 4-4 लाख रूपए और घायलों को 50-50 हजार रूपये

09 मई 2023, भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने खरगोन बस दुर्घटना पर दी सहायता – मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने खरगोन जिले के डोंगरगांव और दसंगा के बीच हुई बस दुर्घटना में लोगों के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री ने मंत्रि-परिषद की बैठक से पहले कहा कि दुर्घटना में 22 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है। खरगोन जिले के प्रभारी एवं कृषि मंत्री श्री कमल पटेल को तत्काल दुर्घटना स्थल पर रवाना होने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि राज्य शासन की ओर से शोकाकुल परिवारों को 4-4 लाख रूपये, गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रूपये एवं सामान्य रूप से घायलों को 25-25 हजार रूपये की आर्थिक सहायता दी जायेगी। घायलों के नि:शुल्क इलाज की समुचित व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं। इंदौर में भी इलाज की व्यवस्था की गई है। 

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile