Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राजस्थान में सुजानगढ़ के भागीरथ को पचास हजार का पुरस्कार

07 सितम्बर 2023, चूरू: राजस्थान में सुजानगढ़ के भागीरथ को पचास हजार का पुरस्कार – कृषि विपणन विभाग के बीकानेर खण्ड के क्षेत्राधिकार की मंडी समितियों के द्वारा ई-नाम के माध्यम से जारी कृषक उपहार कुपनों की बुधवार को बीकानेर कृषि उपज मण्डी समति (अनाज) के सभागार में खण्ड स्तरीय लॉटरी निकाली गई।

बीकानेर कृषि विपणन विभाग क्षेत्रीय संयुक्त निदेशक शशि शेखर शर्मा ने बताया कि लॉटरी में  पचास हजार रुपए राशि का प्रथम पुरस्कार सुजानगढ़ कृषि उपज मण्डी समिति के कृषक भागीरथ, तीस हजार रुपए राशि का द्वितीय पुरस्कार सादुलपुर कृषि उपज मण्डी समिति के कृषक निरंजन अग्रवाल तथा बीस हजार रुपए राशि का तृतीय पुरस्कार सुजानगढ़ कृषि उपज मण्डी समिति के कृषक मदन गोपाल के नाम का निकला है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile