Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

किसानों से बैंक खाते को आधार से लिंक कराने की अपील

16 नवम्बर 2022, इंदौर: किसानों से बैंक खाते को आधार से लिंक कराने की अपील – अनाज,दलहन और तिलहन का उपार्जन पंजीकृत किसानों से सहकारी समितियों के माध्यम से निर्धारित समर्थन मूल्य पर किया जाएगा। किसानों से खरीदे गए धान तथा अन्य अनाजों की राशि का भुगतान उनके द्वारा पंजीयन में दर्ज बैंक खाते में किया जाएगा। इन बैंक खातों में आधार संख्या दर्ज होना अनिवार्य है।

बैंक खाते में आधार संख्या लिंक न होने पर उपार्जन की राशि का भुगतान नहीं हो पाएगा। जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान एवं अन्य अनाज, दलहन और तिलहन के उपार्जन में भुगतान के लिए बैंक खाते में आधार सीडिंग अनिवार्य की गई है। समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए पंजीयन कराने वाले सभी किसान बैंक खाते में आधार सीडिंग अवश्य कराएं। किसानों के फसल विक्रय के लिए पंजीयन में दिए गए कम से कम एक बैंक खाते में आधार लिंक होना अनिवार्य है।

महत्वपूर्ण खबर: सरसों मंडी रेट (14 नवम्बर 2022 के अनुसार)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें