Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छिंदवाड़ा: उमरेठ में एमपी एग्रो के नगद उर्वरक वितरण केंद्र का शुभारंभ

15 अक्टूबर 2026, छिंदवाड़ा : छिंदवाड़ा: उमरेठ में एमपी एग्रो के नगद उर्वरक वितरण केंद्र का शुभारंभ – ग्राम उमरेठ में  एमपी एग्रो संस्था के रासायनिक उर्वरक नगद वितरण केंद्र का शुभारंभ किया गया। केंद्र के शुभारंभ से क्षेत्र के किसानों को नगद उर्वरक प्राप्त करने की सुविधा उपलब्ध हुई है।

एमपी एग्रो संस्था के उर्वरक नगद वितरण केंद्र के शुभारंभ अवसर पर परासिया विधायक श्री सोहनलाल वाल्मीकि, जिला पंचायत सदस्य उमरेठ श्री कमलेश उईके, राजस्व अनुविभागीय अधिकारी परासिया श्री शुभम यादव, उपसंचालक कृषि श्री मोरिस नाथ, एमपी एग्रो प्रबंधक श्री अनिल कुमरे, सहायक संचालक कृषि छिंदवाड़ा श्री दीपक चौरसिया, अनुविभागीय कृषि अधिकारी परासिया श्री प्रमोद सिंह उट्टी, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी परासिया श्री एस.पी. डेहरिया एवं कृषि विस्तार अधिकारी उमरेठ श्री ज्ञान शाह वाडीवा उपस्थित थे।

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों में उमरेठ सरपंच श्री मुकेश सोनी, मंडल अध्यक्ष श्री रामप्रसाद कुमरे, श्री पंकज दुबे, श्री गज्जू पवार सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के किसान उपस्थित थे। केंद्र के शुभारंभ के अवसर पर लगभग 80 ई-टोकन की बुकिंग की गई। कार्यक्रम के उपरांत ई-टोकन बुकिंग के अनुसार किसानों ने यूरिया उर्वरक का उठाव भी कर लिया। उमरेठ में एमपी एग्रो का नगद उर्वरक विक्रय केंद्र खुलने से क्षेत्र के किसान काफी खुश हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें