Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बुरहानपुर: ड्रिप सिंचाई से किसान ने 3 महीने में 500 क्विंटल तरबूज उगाकर कमाए ₹5 लाख  

15 अक्टूबर 2026, बुरहानपुर: बुरहानपुर: ड्रिप सिंचाई से किसान ने 3 महीने में 500 क्विंटल तरबूज उगाकर कमाए ₹5 लाख – मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के किसान किरण पाटील ने ड्रिप सिंचाई पद्धति अपनाकर खेती को लाभकारी बनाया है। पहले वे पारंपरिक तरीके से कपास, मक्का और सोयाबीन की खेती करते थे। इसमें सिंचाई, खाद, कीटनाशक और मजदूरी पर अधिक खर्च होता था, जिससे आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

एक हेक्टेयर में मिली ₹61 हजार से अधिक की सब्सिडी

उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों ने किरण पाटील को केले और तरबूज की खेती में ड्रिप सिंचाई अपनाने की सलाह दी। इसके बाद उन्होंने विभाग के माध्यम से आवेदन किया और एक हेक्टेयर क्षेत्र में ड्रिप सिंचाई प्रणाली लगाने के लिए ₹61 हजार से अधिक की सब्सिडी प्राप्त की।

3 महीने में 500 क्विंटल तरबूज का उत्पादन

ड्रिप सिंचाई से उन्होंने एक हेक्टेयर में तरबूज की खेती की। करीब 3 महीने में 500 क्विंटल तरबूज का उत्पादन हुआ। इसे ₹1,000 प्रति क्विंटल की दर से बेचकर उन्हें कुल ₹5 लाख की बिक्री प्राप्त हुई। अब किसान किरण पाटील ड्रिप सिंचाई से केला, तरबूज और हल्दी की खेती कर रहे हैं। इस पद्धति से पानी, खाद और मजदूरी की बचत हो रही है, वहीं फसल की पैदावार में भी सुधार हुआ है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें