Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि आदान विक्रेताओं का वार्षिक सम्मेलन आगर में सम्पन्न

09 अक्टूबर 2023, इंदौर: कृषि आदान विक्रेताओं का वार्षिक सम्मेलन आगर में सम्पन्न – कृषि आदान विक्रेता संघ ,आगर मालवा जिले का सम्मेलन गत दिनों आगर में सम्पन्न हुआ। जिसके मुख्य अतिथि संघ के प्रदेश सचिव श्री संजय रघुवंशी थे। विशेष अतिथि उज्जैन जिला संघ अध्यक्ष श्री लेखराज खत्री ,विधायक द्वय श्री विपिन वानखेड़े ,श्री विक्रम सिंह गुड्डू राणा , उप संचालक कृषि श्री विजय चौरसिया एवं श्री नारायण सिंह वर्मा थे।अध्यक्षता , कृषि आदान विक्रेता संघ के जिला अध्यक्ष श्री मोहनलाल आर्य ने की। जिले के स्थानीय एवं ब्लॉक अध्यक्ष , जिला उपाध्यक्ष मंचासीन थे। मंचासीन अतिथियों का डीलर बंधुओं ने स्वागत किया।सम्मेलन में लगभग 300 डीलरों ने उपस्थिति दर्ज़ कराई। जिन्हें अतिथियों ने मार्गदर्शन दिया।

श्री रघुवंशी ने खाद बीज एवं कीटनाशक की कानूनी जानकारी दी और व्यापारियों से विभाग के अधिकारियों से डरने की बजाय उनसे लड़ने का संकल्प लेने का आह्वान किया। विधायकद्वय ने कहा कि समस्त व्यापारी हमारे परिवार के सदस्य जैसे हैं। इनसे किसी भी प्रकार की अवैध वसूली न की जाए। आगर जिला किसानों के हित में कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है। कृषि विभाग, व्यापारियों को सहयोग करे । श्री चौरसिया ने कहा कि व्यापारियों को विभाग से डरने की बजाय नियमानुसार कार्य करना चाहिए, ताकि जिले का कृषि उत्पादन आगे बढ़ सकें । इस मौके पर जिले के स्थानीय एवं ब्लॉक अध्यक्ष , जिला उपाध्यक्ष मंचासीन थे। मंचासीन अतिथियों का डीलर बंधुओं ने स्वागत किया।अतिथियों ने डीलरों का मार्गदर्शन दिया। आभार प्रदर्शन डॉ रामकरण, सुसनेर ने किया।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile