Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

अधिकारियों की टीम ने किया बीटी कपास में खराबे का अवलोकन

07 अक्टूबर 2023, जयपुर: अधिकारियों की टीम ने किया बीटी कपास में खराबे का अवलोकन – राजस्थान राज्य के जिला कलेक्टर श्री अंशदीप के निर्देश अनुसार अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) श्री अरविन्द जाखड़, उपखण्ड अधिकारी, श्रीगंगानगर श्री संजय कुमार, संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) डॉ. जी.आर. मटोरिया की टीम ने ग्रांम पंचायत 4 जैड़ के चक 1 जैड़ व ग्रांम पंचायत कालिंया के चक 4 वाई व आसपास के क्षेत्र में खेतों में सोमवार को बी.टी. कपास में गुलाबी सुण्डी के प्रकोप से व चक्रवाती बरसात व तूफान से हुए नुकसान का जायजा लिया।

इससे पहले समस्त उपखण्ड अधिकारियों व तहसीलदारों की वी.सी. आयोजित कर जिला कलक्टर श्री अंशदीप के निर्देशानुसार अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री अरविन्द जाखड़ ने क्षेत्र में जाकर व फसल खराबे का सही आंकलन कर गिरदावरी में दर्शाने व गिरदावरी कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। इस दौरान श्री बृजलाल शर्मा नायब तहसीलदारए राजस्व पटवारी 4 जैड़ से सम्बन्धित कृषक साथ रहे।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile