Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

खरीफ के लिए खाद-बीज की पर्याप्त व्यवस्था : एपीसी

भोपाल संभाग में लगभग 18 लाख हेक्टेयर से अधिक बुवाई लक्ष्य

9 जून 2022, भोपाल । खरीफ के लिए खाद-बीज की पर्याप्त व्यवस्था : एपीसी – कृषि उत्पादन आयुक्त श्री शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि बीज-खाद और उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता है। संबंधित विभाग इनका सही रूप से वितरण कराएं। उन्होंने कलेक्टर्स को निर्देश दिए कि उत्पादक गतिविधियों में नेतृत्व करें। उन्होंने पेस्टीसाइड के उपयोग पर रोक लगाने और अमानक खाद-बीज का विक्रय रोकने के भी सख्त निर्देश दिए। नरवाई जलाने की बढ़ती घटनाओं को भी कृषि उत्पादन आयुक्त ने गंभीरता से लिया और कलेक्टर्स को निर्देश दिए कि एफआईआर दर्ज कराएं तथा जुर्माना भी वसूलें। श्री सिंह ने मुख्यमंत्री की मंशानुरूप प्राकृतिक खेती का रकबा वास्तविक रूप से बढ़ाने के लिए भी कहा। भोपाल और नर्मदापुरम् संभाग की रबी 2021-22 की समीक्षा और खरीफ 2022 की तैयारी की गतदिनों वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की गई।

बैठक में भोपाल संभाग के 5 जिलों में खरीफ 2022 में 1887.85 हजार हेक्टर क्षेत्र प्रस्तावित है। यह जानकारी कमिश्नर श्री गुलशन बामरा ने कृषि उत्पादन आयुक्त श्री सिंह को दी। बैठक में नर्मदापुरम् संभाग से कमिश्नर श्री मालसिंह, कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह, भोपाल संभाग के संयुक्त संचालक श्री बी.एल. बिलैया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी वर्चुअल जुड़े।
बैठक में बताया गया कि प्रस्तावित खरीफ 2022 के रकबे में क्रमश: सोयाबीन 56 प्रतिशत धान 21 प्रतिशत उड़द 12 प्रतिशत, शेष फसल मूंगफली, तिल, अरहर, मूंग एवं ज्वार एवं अन्य का 11 प्रतिशत शामिल है।

महत्वपूर्ण खबर: इस वर्ष 22 लाख 47 हजार हेक्टेयर में बोयी जाएंगी खरीफ फसलें

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile