Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

हरदा जिले में प्राकृतिक खेती हेतु कृषक संगोष्ठी आयोजित

16 जनवरी 2023, हरदा: हरदा जिले में प्राकृतिक खेती हेतु कृषक संगोष्ठी आयोजित – कृषि विज्ञान केंद्र हरदा द्वारा ग्राम झाड़पा मे प्राकृतिक खेती जागरूकता अभियान के तहत कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में प्राकृतिक खेती के विभिन्न पहलुओं पर केंद्र के वैज्ञानिकों द्वारा विस्तृत चर्चा की गई।

इस दौरान रोग एवं कीट प्रबंधन हेतु बीजामृत, अग्निअस्त्र एवं ब्रह्मास्त्र आदि पर विस्तृत जानकारी केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. ओमप्रकाश भारती ने दी। कृषक संगोष्ठी में डॉ. एस. के. तिवारी द्वारा प्राकृतिक खेती की शस्य प्रणाली की जानकारी दी गई। संगोष्ठी में डॉ. सर्वेश कुमार ने कार्यक्रम में उपस्थित कृषकों को प्राकृतिक खेती की उपयोगिता बताई और आर. सी. जाटव ने प्राकृतिक खेती में जीवामृत एवं घन जीवामृत के उपयोग के लाभ एवं प्राकृतिक खेती के अन्य तरीके बताएं गये।

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (14 जनवरी 2023 के अनुसार)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )