Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मशीन से कपास की चुनाई

26 नवम्बर 2022, इंदौर: मशीन से कपास की चुनाई – इन दिनों मंडियों में कपास की आवक जारी है, लेकिन किसानों को कपास चुनाई के लिए समय पर मजदूर नहीं मिलने की समस्या प्रायः आती रहती है। इस समस्या के समाधान के लिए शक्तिमान हाई टेक फार्म साल्यूशंस ने कपास फसल के लिए ऐसी मशीन का निर्माण किया है, जो बुवाई, कीटनाशक छिड़काव और कपास की चुनाई भी करती है। इस मशीन की व्यावसायिक कीमत 99 लाख रुपए है। यह मशीन प्रति एकड़ या प्रति किलो उपज के आधार पर किराए से दी जाती है।

मशीन से कपास की चुनाई

उत्पादन कम हो तो एकड़ से और अधिक होने पर किलो के हिसाब से किराया देना पड़ता है, जो मानव श्रम से सस्ता ही पड़ता है। इसमें कम ऊंचाई वाली कपास किस्म का इस्तेमाल किया जाता है और बीजों को एचडीपीएस तकनीक से सघनता से बोया जाता है। इस कारण बीज की मात्रा अधिक लगती है, लेकिन उत्पादन भी औसत से अधिक प्राप्त होता है। यह मशीन महाराष्ट्र , गुजरात और तेलंगाना में तीन -चार वर्षों से सफलतापूर्वक संचालित हो रही है। लेकिन मध्यप्रदेश में पहली बार प्रमुख कपास उत्पादक जिला खरगोन में मशीन से कपास चुनने का प्रदर्शन ग्राम बैजापुर ब्लॉक गोगांवा में गत दिनों श्री रामचंद्र सिंह हेमराज सिंह सोलंकी के खेत में आयोजित किया गया। प्रस्तुत वीडियो बैजापुर में मशीन से कपास चुनने के प्रदर्शन का है।
सम्पर्क नंबर – 7486007993

महत्वपूर्ण खबर: सरसों मंडी रेट (24 नवम्बर 2022 के अनुसार)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें