Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

उल्दन बांध प्रभावितों की सभी समस्याओं का 15 दिन में होगा निराकरण – विधायक श्री वीरेंद्र सिंह

26 फरवरी 2024, सागर: उल्दन बांध प्रभावितों की सभी समस्याओं का 15 दिन में होगा निराकरण – विधायक श्री वीरेंद्र सिंह – मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से शीघ्र ही चर्चा करने के बाद उल्दन बांध प्रभावितों की समस्याओं का 15 दिवस में  निराकरण किया जायगा । उक्त विचार बंडा विधायक श्री वीरेंद्र सिंह लोधी ने उल्दन बांध प्रभावितों के बीच कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक के साथ पहुंचकर व्यक्त किये। इस अवसर पर कलेक्टर श्री दीपक आर्य, पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक तिवारी , अपर कलेक्टर श्री शैलेंद्र सिंह, एसडीएम श्री संदीप सिंह परिहार , तहसीलदार श्री रोहित रघुवंशी सहित बांध प्रभावित किसान मौजूद थे।

उल्दन बांध प्रभावितों के बीच पहुंचकर विधायक श्री वीरेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि आप सभी की समस्याओं के मामले में आप सभी के एक प्रतिनिधिमंडल को ले जाकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भोपाल में शीघ्र ही चर्चा की जाएगी एवं शासन स्तर की समस्याओं का 15 दिवस में निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा।विधायक श्री लोधी ने कहा कि मध्य प्रदेश शासन आप सभी के साथ है। आपकी समस्याओं का हर संभव निराकरण किया जाएगा। उन्होंने सभी को आश्वासन दिया कि आप सभी अपने-अपने घरों को वापस लौटें और एक प्रतिनिधिमंडल को तैयार कर मेरे साथ भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिलने चले । उन्होंने कहा कि प्रतिनिधिमंडल की जल संसाधन मंत्री श्री तुलसी सिलावट से भी मुलाकात कराई जाएगी।

कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने कहा कि जिला स्तर की समस्याओं का निराकरण सात दिवस में किया जाएगा । उन्होंने कहा कि उल्दन बांध प्रभावित जितने भी ग्राम हैं उनमें शिविर लगाकर सभी किसानों की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी किसान अपने-अपने दस्तावेज तैयार रखें और शिविर में उन्हें प्रस्तुत करें जिससे उनका निराकरण किया जा सके और अवार्ड की राशि उनके खातों में हस्तांतरित किया जा सके। पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक तिवारी ने कहा कि आप सभी लोग प्रशासन का सहयोग करें और कानून अपने हाथ में ना लें। आप सभी की समस्याओं के निराकरण के लिए मध्य प्रदेश शासन हमेशा आपके साथ है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)