Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

चूरू कृषि विकास समिति, जिला उद्यानिकी समिति की बैठक

25 जनवरी 2023, चूरू: चूरू कृषि विकास समिति, जिला उद्यानिकी समिति की बैठक – जिला कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग की अध्यक्षता में जिला कलक्ट्रेट सभागार में कृषि विकास समिति, आत्मा शाषी परिषद एवं जिला उद्यानिकी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में फसलों की बुवाई, आदान व्यवस्था, फसलों में खराबा सहित विभागीय योजनाओं की प्रगति पर चर्चा करते हुए जिला कलक्टर ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करते हुए प्रगति को बढ़ाने के निर्देश दिए। बैठक में कृषि, पशुपालन, उद्यानिकी,  जैविक खेती एवं नवाचारी खेती के लिए आत्मा योजनान्तर्गत जिला स्तर एवं ब्लॉक स्तर पर सम्मानित करने हेतु  देने योग्य किसानों का चयन किया गया। इस योजना हेतु ब्लॉक स्तर पर 22 एवं जिला स्तर पर 10 किसानों का चयन किया गया है। ब्लॉक स्तर पर चयनित किसानों को 10  हजार रुपए तथा जिला स्तर पर चयनित किसानों को 25 हजार रुपए की राशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की जाएगी।

इस दौरान सीईओ पीआर मीणा, उद्योग महाप्रबंधक नानूराम गहनोलिया, कृषि संयुक्त निदेशक अजीतसिंह, आत्मा योजना पीडी दीपक कपिला, एलडीएम अमरसिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

महत्वपूर्ण खबर: गेहूं की फसल को चूहों से बचाने के उपाय बतायें

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें