Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सीधी जिले में नैनो उर्वरक के उपयोग के संबंध में संगोष्ठी आयोजित

04 जुलाई 2024, सीधी: सीधी जिले में नैनो उर्वरक के उपयोग के संबंध में संगोष्ठी आयोजित – म.प्र. डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जिला सीधी एवं इफको के संयुक्त  तत्वावधान  में मां काली सामुदायिक प्रशिक्षण केंद्र विकासखंड मझौली में नैनो उर्वरक उपयोग के संबंध एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

बैठक में इफको के जनरल मैनेजर श्री  प्रकाश चंद पाटीदार एवं जिला प्रबंधक इफको श्री राजेश मिश्रा द्वारा नैनो उर्वरक जैसे नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी, संगरिका आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही 16 नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी के डिब्बे तथा सभी कृषि सखियों को एक-एक बैग भी इफको से दिए गए। कृषि सखियों से अपेक्षा की गई कि जानकारी ज्यादा से ज्यादा किसानों को बताएंगी, ताकि यूरिया और डीएपी की जगह पर नैनो यूरियाऔर नैनो डीएपी के उपयोग को बढ़ावा दिया जा सके।

संगोष्ठी में जिला पंचायत सदस्य श्री कृष्ण लाल पयासी, एसडीएम मझौली श्री आर पी त्रिपाठी, विधायक प्रतिनिधि श्री प्रवीण तिवारी, समृद्ध किसान श्री  आकाश सिंह, विकासखंड प्रबंधक श्री चंद्रकांत सिंह बघेल एवं समस्त विकासखंड टीम सहित म.प्र. डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा प्रशिक्षित कुल 65 कृषि सखियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com