Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

नेक्सस बायोसाइंस के उत्कृष्ट उत्पाद

rajesh-kumar-singh

5 अगस्त 2022, रायपुर । नेक्सस बायोसाइंस के उत्कृष्ट उत्पाद – देश के विभिन्न अंचलों में कृषि के क्षेत्र से जुड़ी आपकी अपनी लोकप्रिय कंपनी नेक्सस बायोसाइंस प्रा.लि. ने अब छत्तीसगढ़ में भी अपना कार्यालय शुरु किया है। कंपनी ने छत्तीसगढ़ में किसान भाइयों के लिए उच्च क्वालिटी के उत्कृष्ट उत्पाद पहुंचाने के लिए अपना नया कार्यालय प्रारंभ किया है।
कंपनी के जोनल मैनेजर श्री राजेश कुमार सिंह ने कृषक जगत को बताया कि यह कंपनी 29 वर्ष पुरानी है। कंपनी के एमडी डॉ. नरेश पटेल ने स्वयं लम्बे समय से रिसर्च व डेवलपमेंट में रुचि लेकर कंपनी को भारत में लांच किया है।

वर्तमान में कंपनी के पास हर्बीसाइड, फार्टिलाईजर, पेस्टीसाईडस एवं माइक्रोन्यूट्रिएंट की संपूर्ण रेंज उपलब्ध है। नेक्सस बायोसाइंस ने आने वाले 1 से 2 वर्षों में पूरे भारत वर्ष में कार्य प्रारंभ करने का पूर्ण लक्ष्य बनाया है। श्री सिंह ने बताया कि कंपनी का पूरा फोकस किसानों को उच्च क्वालिटी के अत्याधुनिक उत्पाद उपलब्ध कराने पर है। श्री सिंह ने यह भी बताया कि कंपनी के पास आज कई ऐसे उत्पादन है जो किसानों की उपज बढ़ाने के लिए काफी लाभदायक साबित होंगे। कंपनी का कार्पोरेट ऑफिस अहमदाबाद गुजरात में स्थित है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile