पराली जलाने वालों के खिलाफ कृषि एवं राजस्व विभाग ने की संयुक्त कार्रवाई
19 अक्टूबर 2026, गुना: पराली जलाने वालों के खिलाफ कृषि एवं राजस्व विभाग ने की संयुक्त कार्रवाई – जिले में नरवाई जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए कृषि एवं राजस्व विभाग के संयुक्त अमले द्वारा ग्राम झागर एवं धाननखेड़ी में कार्रवाई करते हुए चार किसानों पर कुल 12,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
ग्राम झागर के किसान शिवम पुत्र ओमप्रकाश किरार पर 5,000 रुपये तथा ग्राम धाननखेड़ी के किसान गोपाल पुत्र सीताराम, संतोष पुत्र विजय एवं जगदीश पुत्र राधेकिशन पर 2,500-2,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। कृषि विभाग द्वारा किसानों से अपील की गई है कि वे फसल अवशेषों को न जलाएं तथा नरवाई प्रबंधन के लिए कृषि विभाग द्वारा सुझाए गए वैकल्पिक उपायों को अपनाएं। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार बमोरी श्री देवदत्त गोलिया, उपसंचालक कृषि विभाग श्री संजीव शर्मा, राजस्व निरीक्षक श्री कालूराम मीना, एईओ श्री निर्मल पंथी सहित राजस्व एवं कृषि विभाग का अमला उपस्थित रहा।
दूसरी कार्रवाई – कार्यपालिक मजिस्ट्रेट आरोन श्री अमित जैन द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान कस्बा आरोन स्थित न्यू बायपास रोड आरोन स्थित खेत में मक्का फसल की नरवाई में आग लगते पाये जाने पर तत्काल कृषि विभाग की टीम एवं हल्का पटवारी को बुलाकर जांच कराई गई। जिसमें पाया कि कस्बा आरोन स्थित भूमि सर्वे नंबर 795/1 में रकबा 0.418 हेक्टेयर पर मक्का की फसल की नरवाई में आग लगाई जाने से मोके पर पंचनामा तैयार कर अग्रिम कार्यवाही हेतु प्रतिवेदन तैयार कराया गया। मौके पर उपस्थित कृषक से उक्त आग को बुझाया गया साथ ही नरवाई न जलाने की समझाइश दी गई। इस कार्यवाही में हल्का पटवारी श्री अनिल धाकड़, आरएईओ श्रीमती आशा विसोरिया उपस्थित रहीं।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


