Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ 17 जून को चौथे राष्ट्रीय जल पुरस्कार प्रदान करेंगे

सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार मध्य प्रदेश को मिलेगा 

17 जून 2023, नई दिल्ली: उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ 17 जून को चौथे राष्ट्रीय जल पुरस्कार प्रदान करेंगे – उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ 17 जून, 2023 को जलशक्ति मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली में विज्ञान भवन में एक समारोह में चौथे राष्ट्रीय जलपुरस्कार प्रदान करेंगे। जल संसाधन, नदी विकास और गंगासंरक्षण विभाग ने 11 श्रेणियों को शामिल करते हुए चौथेराष्ट्रीय जल पुरस्कार, 2022 के लिए संयुक्त विजेताओंसहित कुल 41 विजेताओं की घोषणा की है। प्रत्येकपुरस्कार विजेता को एक प्रशस्ति पत्र और एक ट्रॉफी केसाथ-साथ कुछ श्रेणियों में नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

सर्वश्रेष्ठ राज्य का प्रथम पुरस्कार मध्य प्रदेश राज्य को प्रदान किया जाएगा; सर्वश्रेष्ठ जिले का पुरस्कार ओडिशाके गंजम जिले को दिया जाएगा; तेलंगाना में भद्राद्रीकोठागुडेम जिले के जगन्नाधपुरम ग्राम पंचायत कोसर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत से सम्मानित किया जाएगा; सर्वश्रेष्ठशहरी स्थानीय निकाय का पुरस्कार चंडीगढ़ नगर निगम, चंडीगढ़ को दिया जाएगा; सर्वश्रेष्ठ मीडिया का पुरस्कारहरियाणा के एडवांस वाटर डाइजेस्ट प्राइवेट लिमिटेडगुरुग्राम को दिया जाएगा; जमीयतपुरा प्राइमरी स्कूल, मेहसाणा, गुजरात को सर्वश्रेष्ठ स्कूल का पुरस्कार दियाजाएगा; कैंपस उपयोग के लिए सर्वश्रेष्ठ संस्थान श्री मातावैष्णो देवी श्राइन बोर्ड, रियासी, जम्मू-कश्मीर को प्रदानकिया जाएगा; सर्वश्रेष्ठ उद्योग का पुरस्कार बरौनी तापविद्युत केंद्र, बेगूसराय, बिहार को मिलेगा; सर्वश्रेष्ठ स्वयंसहायता समूह (एनजीओ) का पुरस्कार अर्पण सेवासंस्थान, उदयपुर, राजस्थान को मिलेगा; सर्वश्रेष्ठ जलउपयोगकर्ता संघ का पुरस्कार संजीवनी पियाट सहकारी मंडली लिमिटेड, नर्मदा, गुजरात को दिया जाएगा और कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) गतिविधियों केलिए सर्वश्रेष्ठ उद्योग का पुरस्कार हिंदुस्तान कम्प्यूटर्स लिमिटेड (एचसीएल) टेक्नोलॉजीज लिमिटेड, नोएडा, उत्तरप्रदेश को प्रदान किया जाएगा।

राष्ट्रीय जल पुरस्कार, सरकार के ‘जल समृद्ध भारत’ या’वाटर प्रोसपरस इंडिया’ के दृष्टिकोण को साकार करने केलिए चल रहे राष्ट्रव्यापी अभियान के हिस्से के रूप में, विभिन्न व्यक्तियों और संगठनों द्वारा किए गए अच्छे कार्योंऔर प्रयासों को प्रोत्साहित करने पर ध्यान केंद्रित करते हैं।यह लोगों में पानी के महत्व के बारे में जागरूकता पैदाकरने और उन्हें सर्वोत्तम जल उपयोग प्रथाओं को अपनानेके लिए प्रेरित करने का प्रयास करता है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें