Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

मूंगफली – सोया के उत्पादों की तकनीक सीफेट ने विकसित की

31 मार्च 2023, नई दिल्ली: मूंगफली – सोया के उत्पादों की तकनीक सीफेट ने विकसित की – केन्द्रीय फसल उत्पादन उपरान्त तकनीकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सीफेट), लुधियाना ने मूंगफली के स्वाद वाले पेय, दही और पनीर के लिए तकनीक विकसित की है।

मूंगफली/ सोया आधारित उत्पाद कई अन्य आवश्यक गुणों से भरे हुए हैं जो व्यक्तियों के आहार के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं, खास कर दुनिया भर में शाकाहारी तथा निरामिश लोगों के लिए, जो अपने समग्र स्वास्थ्य में सुधार करना चाहते हैं।

स्वास्थ्य के प्रति जागरूक दुनिया में गैर-डेयरी खाद्य पदार्थ लोकप्रिय हो रहे हैं और सीफेट इसे पूरा करने के लिए तथा स्वस्थ खाद्य उत्पादों को विकसित करने तथा इसे बढ़ावा देने का  काम कर रहा है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

हाल ही में एक कार्यक्रम में डॉ. नचिकेत कोतवालीवाले निदेशक, सीफेट लुधियाना ने सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा करने पर उद्यमियों को लाइसेंसिंग और समझौते का प्रमाण पत्र प्रदान किया और उन्हें आश्वस्त किया  कि कृषि खाद्य प्रसंस्करण व्यवसाय की स्थापना के लिए संस्थान हर संभव मदद करने के लिए तत्पर है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

महत्वपूर्ण खबर: बीटी कॉटन की नई दरें निर्धारित, अधिसूचना जारी

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )