राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

ग्रीष्मकालीन फसलों की बुवाई में बढ़ोतरी, कुल रकबा 86 लाख हेक्टेयर पार; मक्का-दालों की खेती में बड़ा उछाल

27 मई 2026, नई दिल्ली: ग्रीष्मकालीन फसलों की बुवाई में बढ़ोतरी, कुल रकबा 86 लाख हेक्टेयर पार; मक्का-दालों की खेती में बड़ा उछाल – कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार देश में ग्रीष्मकालीन फसलों की बुवाई में इस वर्ष बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 22 मई 2026 तक कुल 86.02 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में ग्रीष्मकालीन फसलों की बुवाई हो चुकी है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 83.50 लाख हेक्टेयर की तुलना में 2.52 लाख हेक्टेयर अधिक है। मंत्रालय के अनुसार दालें, श्रीअन्न सह मोटे अनाज और तिलहन फसलों के क्षेत्रफल में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है, जबकि चावल की बुवाई में हल्की कमी देखी गई है।

मक्का, मूंगफली और उड़द की खेती में किसानों की बढ़ी रुचि

कृषि मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक दालों की बुवाई इस वर्ष 27.91 लाख हेक्टेयर में हुई है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 0.65 लाख हेक्टेयर अधिक है। उड़द की खेती में सबसे अधिक 1.02 लाख हेक्टेयर की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि मूंग की बुवाई में मामूली कमी देखी गई। वहीं श्रीअन्न सह मोटे अनाज का क्षेत्रफल बढ़कर 16.01 लाख हेक्टेयर पहुंच गया है, जो पिछले वर्ष से 1.77 लाख हेक्टेयर अधिक है।

मक्का की खेती में किसानों की रुचि तेजी से बढ़ी है। इस वर्ष 10 लाख हेक्टेयर में मक्का की बुवाई हुई है, जो पिछले साल की समान अवधि से 1.50 लाख हेक्टेयर अधिक है। इसके अलावा बाजरा और रागी की खेती में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

तिलहन फसलों में भी बढ़ा रकबा, मूंगफली की बुवाई में 1.31 लाख हेक्टेयर की वृद्धि

तिलहन फसलों के अंतर्गत इस वर्ष 11.04 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बुवाई हुई है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 1.47 लाख हेक्टेयर अधिक है। इसमें मूंगफली की खेती में सबसे अधिक 1.31 लाख हेक्टेयर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं सूरजमुखी और तिल की खेती का रकबा भी बढ़ा है।

हालांकि चावल की बुवाई में कमी देखने को मिली है। इस वर्ष 31.05 लाख हेक्टेयर में चावल की बुवाई हुई है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 1.36 लाख हेक्टेयर कम है। 

22 मई 2026 तक ग्रीष्मकालीन फसलों के अंतर्गत क्षेत्रफल कवरेज की प्रगति (क्षेत्रफल : लाख हेक्टेयर में)

क्रमांकफसलेंसामान्य ग्रीष्मकालीन क्षेत्रफल (डीईएस)अंतिम ग्रीष्मकालीन क्षेत्रफल 2025चालू वर्ष 2026पिछले वर्ष 2025 की समान अवधिबढ़ोतरी/कमी
1चावल31.4933.2831.0532.42-1.36
2दालें23.427.0727.9127.260.65
मूंग20.4423.4923.0123.49-0.49
बीउड़द2.963.584.63.581.02
सीअन्य दालें00.30.190.11
3श्रीअन्न सह मोटे अनाज12.0814.0616.0114.251.77
ज्वार0.340.360.370.360.01
बीबाजरा4.435.25.45.20.2
सीरागी0.310.220.160.06
डीछोटे-मोटे अनाज0.020.030.030
मक्का6.988.5108.51.5
4तिलहन8.49.5111.049.581.47
मूंगफली3.44.25.514.21.31
बीसूरजमुखी0.340.350.390.350.04
सीतिल4.664.965.074.960.11
डीअन्य तिलहन00.070.060
 कुल75.3783.9286.0283.52.52

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements