राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

ग्रामीण समाचार@ 5.00 PM: सोयाबीन की देखभाल | ड्रोन से किया बीजारोपण | धानुका एग्रीटेक लानेवो | हरियाणा: प्रत्येक जिले में गोशाला 

नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक ग्राम की 10 बड़ी खबरें…

1.बुआई के बाद की देखभाल,सोयाबी किसानों के लिए महत्वपूर्ण सुझाव

Advertisement
Advertisement

भारतीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान के अनुसार जहाँ फसल 15-20 दिन की है और खरपतवार नाशक का प्रयोग नहीं हुआ है, वहाँ पोस्ट-इमर्जेंस खरपतवार नाशक का छिड़काव करें। छिड़काव के लिए फ्लड जेट/फ़्लैट फ़ैन नोजल और पर्याप्त पानी (पावर स्प्रेयर: 125 लीटर/हेक्टेयर, नैपसेक स्प्रेयर: 450 लीटर/हेक्टेयर) का उपयोग करें। पूरी खबर पढ़े….

2. सोयाबीन की फ़सल में अनमोल राजकुमारों की सूची

Advertisement8
Advertisement

सोयाबीन की खेती में बुआई के बाद का प्रबंधन भी महत्वपूर्ण होता है। इससे फसल की उपज और गुणवत्ता में सुधार होता है। भारतीय सोयाबीन अनुसन्धान संस्थान ने बुआई के बाद के प्रबंधन पर किसानों को आवश्यक सलाह दी है। किसान को अपने फसल की सुरक्षा और उपज बढ़ाने के लिए कुछ विशेष तकनीकों और सुझावों का पालन करना चाहिए। पूरी खबर पढ़े….

Advertisement8
Advertisement

3. मध्यप्रदेश के चार जिलों में अति भारी वर्षा की संभावना

मौसम केंद्र, भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश के रीवा संभाग के जिलों में कहीं- कही; चंबल, सागर संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर; ग्वालियर, शहडोल संभागों के जिलों में अनेक स्थानों  पर; भोपाल, इंदौर, नर्मदा पुरम, उज्जैन, जबलपुर संभागों के जिलों में सभी स्थानों पर वर्षा दर्ज़ की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा । राज्य के कई जिलों में गरज चमक के साथ तेज़ हवाएं चलीं। पश्चिमी मप्र के खरगोन जिले के बड़वाह में सर्वाधिक 149 मिमी वर्षा दर्ज़ की गई। 1 जून से 16 जुलाई तक मप्र में दीर्घावधि औसत से 4 % कम वर्षा हुई है। पूर्वी मप्र औसत से 15  % कम और पश्चिमी मप्र में औसत से 7 % अधिक वर्षा हुई है। पूरी खबर पढ़े….

4. मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का निवेश और औद्योगिक विकास के जरिये रोजगार और व्यापार को बढ़ावा देने का संकल्प

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए मध्यप्रदेश में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन किया है। इसका मुख्य उद्देश्य प्रदेश में निवेश को बढ़ाना, रोजगार को बढ़ावा देना और व्यापार को संवर्धित करना है। उन्होंने विभिन्न उद्योग संघों और उद्यमियों के साथ मिलकर इस दिशा में काम करने का संकल्प जताया है। इससे युवाओं को रोज़गार के अवसर मिलेंगे। उन्होंने प्रदेश में औद्योगिक विकास के लिये 20 जुलाई को जबलपुर में आयोजित रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव को सफल बनाने के लिये अपने  विचार व्यक्त किये I पूरी खबर पढ़ें…

5. सांसद श्री लालवानी ने ड्रोन से किया बीजारोपण

Advertisement8
Advertisement

इंदौर को हरित बनाने के लिए सांसद श्री शंकर लालवानी अब ड्रोन की मदद ले रहे हैं। इंदौर के सांसद श्री लालवानी ने विभिन्न क्षेत्रों में पीपल के बीजों का रोपण किया है। इंदौर के ड्रोन बनाने वाले स्टार्टअप पाइज़र्व टेक्नोलॉजी द्वारा अनोखा ड्रोन तैयार किया है। पूरी खबर पढ़ें….

6. कृषि रसायन निर्माण पर सीमा शुल्क दोगुना करने का प्रस्ताव किसानों को नुकसान पहुंचाएगा

क्रॉपलाइफ इंडिया ने कृषि रसायन उत्पादन पर सीमा शुल्क में 20% की वृद्धि के प्रस्ताव पर आश्चर्यजनक आपत्ति जताई है। संगठन का कहना है कि इससे किसानों के हितों को नुकसान पहुंचेगा, खेती की लागत बढ़ेगी और नए उत्पादों की मांग कम होगी। पूरी खबर पढ़ें….

7.धानुका एग्रीटेक ने मिर्च किसानों के लिए नया उत्पाद ‘लानेवो’ लॉन्च किया

कृषि-इनपुट कंपनी धानुका एग्रीटेक लिमिटेड ने खरगोन जिले के ग्राम घुघरिया खेड़ी में मिर्ची फसल पर केंद्रित एक प्रभावशाली बैठक का सफल आयोजन किया। इस बैठक में 250 से अधिक प्रगतिशील किसान शामिल हुए। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) खरगोन के वैज्ञानिक डॉ. एस.के. त्यागी ने मिर्ची की फसल के लिए एकीकृत कीट प्रबंधन प्रथाओं पर महत्वपूर्ण जानकारी दी। पूरी खबर पढ़ें….

8. केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान ने किया पौधरोपण

पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन हेतु शुरू किए गए एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत गत दिनों केन्द्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा रायसेन जिले के ग्राम रतनपुर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। पूरी खबर पढ़ें….

9.आईएफएस मॉडल फार्म शुरू होने से सीमांत किसानों का उत्पादन बढ़ेगा: श्री शिवराज सिंह चौहान

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) ने आज अपना 96वां स्थापना दिवस मनाया। आईसीएआर एक स्वायत्त निकाय है, जिसकी स्थापना 16 जुलाई, 1929 को हुई थी। इस अवसर पर प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी 2024 का उद्घाटन किया गया। प्रदर्शनी में ICAR द्वारा विकसित विभिन्न प्रौद्योगिकियों और उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण फलों की विविधता थी, जिसमें लगभग 400 आम, 80 केले, 50 शीतोष्ण फल और 120 छोटे फलों की किस्में प्रदर्शित की गईं। कृषि विकास में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए 40 प्रौद्योगिकी डेवलपर्स को सम्मानित किया गया। पूरी खबर पढ़ें….

10.हरियाणा: प्रत्येक जिले में गोशाला अपनाकर नस्ल सुधार करेगी सरकार, खोले जाएंगे “पेट केयर सेंटर”

हरियाणा के कृषि, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री श्री कंवर पाल ने घोषणा की है कि राज्य के हर जिले में कम से कम एक गौशाला को गोद लिया जाएगा ताकि गायों की नस्ल सुधारी जा सके। इससे राज्य में दूध उत्पादन में वृद्धि होगी। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को पंचकूला में “पेट एनिमल मेडिकल सेंटर” (पीएएमसी) की तर्ज पर हर जिले में “पेट केयर सेंटर” खोलने की संभावना तलाशने के निर्देश दिए, ताकि बीमार और घायल पालतू जानवरों और पक्षियों को उचित उपचार मिल सके। पूरी खबर पढ़े….

Advertisements
Advertisement5
Advertisement