Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश के चार जिलों में अति भारी वर्षा की संभावना

16 जुलाई 2024, इंदौर: मध्यप्रदेश के चार जिलों में अति भारी वर्षा की संभावना – मौसम केंद्र, भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश के रीवा संभाग के जिलों में कहीं- कही; चंबल, सागर संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर; ग्वालियर, शहडोल संभागों के जिलों में अनेक स्थानों  पर; भोपाल, इंदौर, नर्मदा पुरम, उज्जैन, जबलपुर संभागों के जिलों में सभी स्थानों पर वर्षा दर्ज़ की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा । राज्य के कई जिलों में गरज चमक के साथ तेज़ हवाएं चलीं। पश्चिमी मप्र के खरगोन जिले के बड़वाह में सर्वाधिक 149 मिमी वर्षा दर्ज़ की गई। 1 जून से 16 जुलाई तक मप्र में दीर्घावधि औसत से 4 % कम वर्षा हुई है। पूर्वी मप्र औसत से 15  % कम और पश्चिमी मप्र में औसत से 7 % अधिक वर्षा हुई है।

मौसम की स्थिति –  मानसून ट्रफ अब जैसलमेर, कोटा, रायसेन, विदर्भ से सटे दक्षिण छत्तीसगढ़ के ऊपर निम्न दाब  क्षेत्र के केंद्र, गोपालपुर से होकर गुजर रही है और फिर दक्षिण पूर्व की ओर बंगाल की खाड़ी के मध्य तक विस्तृत है। विदर्भ से संलग्न  दक्षिण -छत्तीसगढ़ में एक निम्न दाब  क्षेत्र  बना हुआ है, जिसके साथ चक्रवातीय परिसंचरण दक्षिण -पश्चिम में झुका हुआ है। वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभ मंडल की पछुआ  हवाओं  के बीच चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में सक्रिय है। दक्षिण गुजरात- उत्तरी  केरल तटों पर अपतटीय  ट्रफ  अवस्थित है।  दक्षिण  गुजरात- उत्तरी  केरल तटों पर विरूपक हवाओं का क्षेत्र अवस्थित है। 19 जुलाई के आसपास  पश्चिमी – मध्य और  संलग्न   उत्तर – पश्चिमी  बंगाल की खाड़ी में  एक  अद्यतन  निम्न दाब क्षेत्र बनने की संभावना है।

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र के अनुसार बुरहानपुर,  खरगोन , बड़वानी और  धार जिलों में कहीं -कहीं  वज्रपात / झंझावात के साथ अति भारी  वर्षा (115.6 – 204.4 मि .मी.) और राजगढ़, कटनी,बैतूल, खंडवा,  अली राजपुर, झाबुआ, इंदौर, रतलाम,  उज्जैन , देवास, मंदसौर, नीमच और  डिंडोरी  जिलों में कहीं -कहीं भारी वर्षा  (64.5 – 115.5 मि .मी.) होने की संभावना है। जबकि भोपाल, विदिशा , शाजापुर, अगरमालवा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी ,  ग्वालियर ,  दतिया , भिंड , मुरैना, श्योपुर कलां,सिंगरौली , सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल,  उमरिया , जबलपुर, नरिसंहपुर, पन्ना , दमोह, सागर,छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और  मैहर जिलों में  कहीं -कहीं वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com