Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मूंगफली में मालवा-निमाड़ का दबदबा, शिवपुरी बना नंबर-1

27 नवंबर 2026, भोपाल: मूंगफली में मालवा-निमाड़ का दबदबा, शिवपुरी बना नंबर-1 – मध्यप्रदेश में ग्रीष्मकालीन मूंगफली की खेती अब किसानों के लिए मुनाफे का सौदा बनती जा रही है। वर्ष 2024-25 में प्रदेश में कुल 4436 टन मूंगफली का उत्पादन हुआ, जिसमें अकेले शीर्ष 10 जिलों का योगदान 88.55 प्रतिशत रहा।

प्रदेश में कुल 26 जिले मूंगफली उत्पादन करते हैं, लेकिन इस बार बाजी मारी है *शिवपुरी* जिले ने।

शिवपुरी ने राज्य के कुल उत्पादन में 19.54% हिस्सेदारी के साथ पहला स्थान हासिल किया है। उसके ठीक पीछे 19.41% के साथ *पांढुर्णा* जिला दूसरे स्थान पर रहा। दोनों जिलों के बीच मात्र 0.13 प्रतिशत का अंतर रहा, जो कड़ी प्रतिस्पर्धा को दर्शाता है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

शीर्ष 10 जिलों की स्थिति इस प्रकार रही:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

1. *शिवपुरी – 19.54%*
2. *पांढुर्णा – 19.41%*
3. *बड़वानी – 12.69%*
4. *बैतूल – 10.28%*
5. *खरगोन – 7.91%*
6. *सिवनी – 5.43%*
7. *अलीराजपुर – 4.44%*
8. *छिंदवाड़ा – 4.33%*
9. *इंदौर – 2.27%*
10. *धार – 2.23%*

खास बात यह है कि निमाड़-मालवा अंचल के बड़वानी, खरगोन, धार, इंदौर और अलीराजपुर ने मिलकर प्रदेश को मूंगफली उत्पादन में बड़ी ताकत दी है।

कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, कम पानी में अच्छी उपज, कम लागत और बाजार में अच्छी मांग के कारण किसान अब मूंगफली की ओर तेजी से आकर्षित हो रहे हैं। यह फसल जमीन की उर्वरता भी बढ़ाती है, इसलिए यह किसानों के लिए दोहरा लाभ देने वाली है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture