Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

श्योपुर में अनुदान पर ड्रिप, स्प्रिंकलर एवं मिनी स्प्रिंकलर के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू

27 नवंबर 2026, श्योपुर: श्योपुर में अनुदान पर ड्रिप, स्प्रिंकलर एवं मिनी स्प्रिंकलर के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू – किसानों को सिंचाई सुविधाओं के विस्तार एवं जल संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पीडीएमसी योजना अंतर्गत ड्रिप सिस्टम, स्प्रिंकलर एवं मिनी स्प्रिंकलर स्थापित करने के लिए गत 19 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। श्योपुर के उप संचालक कृषि आरके सिंह ने बताया कि ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल की वेबसाइट dbt.mpdage.org पर आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। जिले में प्रेशराइज्ड सिंचाई योजना के अंतर्गत पोर्टल पर मैप किए गए ग्रामों के पात्र किसान ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे।

आवेदन के लिए किसानों को आधार कार्ड, खसरा-खतोनी (बी-1), बैंक पासबुक, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के किसानों के लिए जाति प्रमाण पत्र तथा सिंचाई स्रोत प्रमाण पत्र सहित आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। प्राप्त आवेदनों का चयन निर्धारित लक्ष्यों के अनुसार लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। 

कृषि विभाग ने पात्र किसानों से योजना का लाभ लेने के लिए अधिक से अधिक ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की है। योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं मार्गदर्शन के लिए किसान अपने क्षेत्र के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एवं कृषि विस्तार अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें