Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मशरूम उत्पादन में पश्चिम बंगाल देश में अव्वल, मध्यप्रदेश की हिस्सेदारी महज 0.47 प्रतिशत

देश में 8.52 लाख टन मशरूम का उत्पादन, तमिलनाडु और महाराष्ट्र भी अग्रणी राज्यों में शामिल

27 नवंबर 2026, भोपाल: मशरूम उत्पादन में पश्चिम बंगाल देश में अव्वल, मध्यप्रदेश की हिस्सेदारी महज 0.47 प्रतिशत – देश में मशरूम उत्पादन के मामले में पश्चिम बंगाल ने पहला स्थान हासिल किया है। वर्ष 2024-25 के आंकड़ों के अनुसार, भारत में कुल 8.52 लाख टन मशरूम का उत्पादन हुआ। इसमें पश्चिम बंगाल की सर्वाधिक 27.93 प्रतिशत हिस्सेदारी रही। तमिलनाडु 17.84 प्रतिशत योगदान के साथ दूसरे और महाराष्ट्र 16.90 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

गुजरात 15.84 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ चौथे स्थान पर है, जबकि उत्तर प्रदेश 9.04 प्रतिशत और ओडिशा 8.80 प्रतिशत योगदान के साथ क्रमशः पांचवें और छठे स्थान पर हैं।

मध्यप्रदेश में उत्पादन बढ़ाने की बड़ी संभावना

मशरूम उत्पादन में मध्यप्रदेश की हिस्सेदारी फिलहाल महज 0.47 प्रतिशत है। यह स्थिति बताती है कि प्रदेश में मशरूम उत्पादन के विस्तार की काफी संभावनाएं हैं। कम भूमि और सीमित संसाधनों में मशरूम उत्पादन किसानों के लिए अतिरिक्त आय का अच्छा माध्यम बन सकता है। इसके लिए प्रशिक्षण, तकनीकी मार्गदर्शन, गुणवत्तापूर्ण स्पॉन (बीज), प्रसंस्करण और विपणन सुविधाओं को बढ़ावा देने की आवश्यकता है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें